{"_id":"599b27c24f1c1ba80e8b472d","slug":"141503340482-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरपुर गांव में कटी महिला की चोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरपुर गांव में कटी महिला की चोटी
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शेरपुर में कटी महिला की चोटी
बेहोशी की हालत में सीएचसी में कराया गया भर्ती
मवई। थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में सोमवार को सुबह एक महिला की रहस्यमय ढंग से चोटी कट गई। चोटी कटने के बाद बेहोश हुई महिला को सीएचसी मवई में भर्ती कराया गया।
मवई थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी संतोष कुमार मिश्रा की पत्नी राजकुमारी सुबह करीब साढ़े दस बजे घर में अपनी देवरानी तथा पड़ोस की दुर्गेश प्रीतम आदि के साथ बैठ कर बातें कर रही थी। महिला के पति संतोष ने बताया कि इसी दौरान अचानक राजकुमारी के सिर से कुछ कटे हुए बाल जमीन पर गिरे, जिसको देखकर उसे चक्कर आने लगा। इसके बाद वहां मौजूद लड़कियों ने राजकुमारी की चोटी खोलकर देखी तो चोटी से बाल कटे हुए मिले। इसी बीच वह बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस महिला को लेकर सीएचसी मवई पहुंची। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविकांत वर्मा ने बताया कि राजकुमारी का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे घर भेज दिया गया है। वहीं, मवई पुलिस ने इसे अफवाह करार दिया है।