फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कार से टकराकर बाइक सवार की मौत, कार पलटी

कार से टकराकर बाइक सवार की मौत, कार पलटी

Sat, 01 Jul 2017 01:47 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
कार से टकराकर बाइक सवार की मौत, कार पलटी
कार से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

आगागंज बाजार के निकट हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
तारुन (फैजाबाद)। थाना क्षेत्र के आगागंज बाजार के निकट तारुन-गोसाईगंज मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक कार व बाइक की टक्कर हो गयी। इसमें कार असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गयी, जिसके नीचे बाइक सवार युवक दब गया। अस्पताल ले जाते रास्ते में उसकी मौत हो गयी।

आगागंज बाजार निवासी अखिलेश कुमार (30) अपनी बाइक से तारुन की तरफ आ रहा था जबकि कल्यानपुर छितौना के मोहनलाल विश्वकर्मा की कार आगागंज की तरफ जा रही थी। आगागंज बाजार के पश्चिमी छोर पर स्थित एक पुलिया के निकट कार ने अखिलेश की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार पलट गई और अखिलेश कार के नीचे बाइक समेत दब गया। लोगों ने उसे बाहर निकालकर सीएचसी पर पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। बाद में हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर किया गया, मगर रास्ते में मौत हो गयी। एसओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार व बाइक को कब्जे ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी मृतक के परिवारीजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। कार कौन चला रहा था इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed