{"_id":"5ccc8661bdec22074e011f5e","slug":"131556907617-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर नवविवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर नवविवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी की सालगिरह वाले दिन ही विवाहिता की जलकर मौत
सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया था रेफर
3 मई 2018 को हुई थी शादी
रुदौली। कोतवाली रुदौली के परसन का पुरवा मजरे नेवती गांव में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह जल गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शादी की सालगिरह वाले दिन ही उसकी मौत हो गई।
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के परसन पुरवां का मजरे नेवती निवासी शुभम दूबे के साथ अंतिमा (22) पुत्री राजेश कुमार निवासी बढ़इया का पुरवां थाना तारुन की शादी 3 मई 2018 में हुई थी। अंतिमा की सास सौतेली थी। पति शुभम दुबे दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। घटना रात करीब 11 बजे की है। पति बाहर लेटा था। इस बीच अंतिमा घर से जलती हुई बाहर निकली। आननफानन में परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विवाहिता के पिता राजेश कुमार दूबे जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन कोई शिकायत नहीं की। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि अभी मृतका के पिता की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।