{"_id":"5cba3accbdec2214720fc9d1","slug":"131555708620-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव जाति को बचाने के लिए सूली पर चढ़ गए थे मसीह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव जाति को बचाने के लिए सूली पर चढ़ गए थे मसीह
विज्ञापन
चर्च में की गई प्रार्थना सभा
अयोध्या। शहर के सीआईएन चर्च में गुड फ्राई डे के अवसर पर मसीह समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए पुरोहित के सोलोमन ने कहा कि मानव जाति को पाप से बचाने के लिए प्रभु यीशु मसीह सूली पर चढ़ गए थे। इससे मानव जाति सुरक्षित हो पाई।
उन्होंने इसके उपरांत सात कलमों के बारे में लोगों को बारीकी से समझाया। पहले कलमें का जिक्र करते हुए कहा कि ऐ बाप माफ कर दीजिए, क्योंकि यह नहीं जानते कि यह क्या कर रहे हैं।
आखिरी कलमें का उच्चारण कर लोगों को बताया कि ऐ बाप मैं अपनी रूह तेरे हाथ में सौंपता हूं। इससे पूर्व चर्च में प्रार्थना सभा की गई। बता दें कि गुड फ्राईडे को मसीह समुदाय के लोग बहुत आदरपूर्वक मनाते हैं।
विज्ञापन
इसी दिन प्रभु यीशु मसीह ने सूली पर चढ़कर अपने प्राण त्याग दिए थे। इस अवसर पर एमएच दत्त, एडी हाबिल, नितिन पाल, डीके सिंह, एडवर्ड चरन, अरविंद हाबिल, विशाल पीटर व जान हैनरीदास समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।