{"_id":"5bd9f285bdec2217277ccfd0","slug":"131541010053-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घंटे पर मिलेंगी लखनऊ व गोरखपुर मार्ग की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घंटे पर मिलेंगी लखनऊ व गोरखपुर मार्ग की बसें
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर घंटे मिलेंगी लखनऊ, गोरखपुर, इलाहाबाद व बहराइच रूट की बसें
फैजाबाद। उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन के फैजाबाद रीजन ने दीप पर्व में यात्रियों के आवागमन को लेकर तैयारियों का खाका खींच लिया है। फैजाबाद डिपो से 123 बसें 5 नवंबर से लखनऊ, गोरखपुर, इलाहाबाद व बहराइच रूट के लिए प्रति घंटे रवाना की जाएंगी। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर बसों के ट्रिप बढ़ाने की भी योजना है।
घर से दूर रह रहे लोग भी दीप पर्व अपने घर पहुंचकर परिवार के साथ दीपावली मनाना चाहते हैं। प्रत्येक वर्ष दीपावली पर लोगों को अपने घर तक पहुंचने में आवागमन को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रेलवे में आरक्षण फुल होने के बाद बसों को लेकर भी बहुत मारामारी होती है।
इसके चलते परिवहन निगम ने पहले से यात्रियों के आवागमन में आने वाली दिक्कतों के मद्देनजर तैयारियों का खाका खींच लिया है। पांच से 12 नवंबर तक 24 घंटे रोडवेज की बसें सड़क पर भी रहेंगी। शासन का निर्देश भी है कि किसी भी दशा में इन सात दिनों में रोडवेज की बसें कार्यशाला में खड़ी न हों। इसके लिए फैजाबाद डिपो मुख्यालय ने अपनी सभी 123 बसों को रूट पर निकालने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इसमें परिवहन निगम की 113 व अनुबंधित 20 बसें शामिल हैं। तैयारियों के मद्देनजर स्टाफ को तीन शिफ्ट में लगाया गया है। संचालन में कोई बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए कार्यशाला में तैनात मकैनिकों को भी 24 घंटे अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है। फैजाबाद डिपो से गोरखपुर रूट पर 40, बहराइच रूट पर 15, लखनऊ रूट पर 20 व इलाहाबाद व आजमगढ़ रूट पर 40 अतिरिक्त बसों को लगाया गया है। इसके साथ यात्रियों को बढ़ने पर बसों की ट्रिप भी बढ़ाए जाने की योजना है।
शासन ने दीप पर्व पर कार्यशाला में बसों के न खड़े होने का निर्देश तो जारी किया ही है, साथ चालक-परिचालकों को प्रोत्साहित भी किया है। 5-12 नवंबर तक लगातार ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालक अगर मानक से अधिक ड्यूटी करते हैं तो उन्हें एकमुश्त 2800 रुपये दिए जाएंगे। संविदा चालक परिचालकों के लिए 2400 किमी. से अधिक अर्जित करने पर अतिरिक्त संचालित किमी पर 55 पैसा प्रति किमी. प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा।
इसके साथ ही कार्यशाला में लगातार आठ दिन ड्यूटी करने वालों को 800 रुपये व कार्यालय में ड्यूटी करने वालों को 700 रुपये मिलेंगे। एआरएम फैजाबाद डिपो नंद कुमार चौधरी ने बताया कि फैजाबाद डिपो की 123 बसें 5-12 नवंबर तक लगातार रूटों पर रहेंगी। प्रति घंटे फैजाबाद रोडवेज से लखनऊ, इलाहाबाद, आजमगढ़, बहराइच व गोरखपुर रूट की बसें मिलेंगी। आवश्यकता पड़ने पर एक बसों से कई ट्रिप लगाई जाएगी।