फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कोर्ट का आदेश लेकर हक मांगने पहुंची बहू

कोर्ट का आदेश लेकर हक मांगने पहुंची बहू

Thu, 13 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश  लेकर हक मांगने पहुंची बहू
कोर्ट का आदेश लेकर हक मांगने पहुंची बहू
विज्ञापन

अयोध्या। बाबरी मस्जिद मामले के पक्षकार हाजी महबूब की बहू बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का आदेश लेकर एक बार फिर अपना हक मांगने पहुंची। आदेश के क्रियान्यवन को लेकर पुलिस हलाकान रही।

दोनों पक्षों में बातचीत के जरिए रास्ता निकालने का प्रयास पुलिस कर ही रही थी कि इसी बीच हाजी महबूब की तबीयत अचानक खराब हो जाने से आदेश का क्रियान्यवन नहीं हो सका।
विज्ञापन


अयोध्या मामले के पक्षकार हाजी महबूब के बेटे व उनकी बहू में तलाक का मुकदमा चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बहू को घर में रखने व रसोई साझा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आदेश के क्रियान्यवन को लेकर बहू बुधवार को पुलिस के साथ टेढ़ीबाजार स्थित हाजी महबूब के आवास पर पहुंची। इस मामले में हाजी महबूब ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन मेरे ऊपर दबाव बना रहा है।


सीओ अयोध्या राजीव कुमार साव ने बताया कि हाजी महबूब ने कोर्ट के आदेश के अनुपालन पर अपनी सहमति दे दी थी। इसी बीच उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके चलते आदेश का क्रियान्वयन नहीं हो सका। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का क्रियान्यवन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed