फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   फर्जी विद्यालयों की संख्या 169 से बढ़कर 409 पहुंची

फर्जी विद्यालयों की संख्या 169 से बढ़कर 409 पहुंची

Sat, 14 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
फर्जी विद्यालयों की संख्या 169 से बढ़कर 409 पहुंची
फर्जी विद्यालयों की संख्या 169 से बढ़कर 409 पहुंची
विज्ञापन


छात्रा की हत्या के बाद बंद कराया स्कूल
शिक्षा क्षेत्र बीकापुर के कोछा बाजार स्थित एमडीआईडीयू स्कूल से 12 अक्तूबर को भवानी का पुरवा निवासी कक्षा 4 की 10 वर्षीय छात्रा खुशी यादव की इसी विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपहरण कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद विद्यालय के बिना मान्यता के संचालित होने की जानकारी पर क्षेत्रीय लोगों व प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, रविंद्र गौतम आदि ने विद्यालय को बंद कराने की कई बार मांग की। जिसके बाद विद्यालय बंद कराया गया।

बिना मान्यता का स्कूल किया सीज
छह अप्रैल को हैदरगंज थाना क्षेत्र के न्यू कैलेवरी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा सात की छात्रा के साथ स्कूल के प्रबंधक के देवर का अश्लील वीडियो वायरल होने पर स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद पुलिस व शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की। मामले में आरोपी व स्कूल प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। शिक्षा विभाग की जांच में विद्यालय फर्जी पाया गया। लंबे समय से इंटर तक चल रहे इस स्कूल को किसी प्रकार की मान्यता नहीं थी। किरकिरी होने पर विभाग ने आनन-फानन स्कूल को सील कर दिया।
विज्ञापन


फैजाबाद। यह दो मामले सिर्फ बानगी भर हैं। ऐसे ही कई मामले गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में सामने आ चुके हैं, जिन पर तत्समय कार्रवाई के बाद विभागीय अधिकारी शांत होकर बैठ जाते हैं। इसी का नतीजा है कि जिले में फर्जी विद्यालयों की संख्या में कमी के बजाय वृद्धि हो रही है। फर्जी स्कूलों की संख्या एक साल पहले दी गई सूचना अधिकार से जानकारी में जहां 169 थी, वहीं अब बढ़कर 409 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन की ओर से गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराए जाने का फरमान जिले में ठंडे बस्ते में चला गया है। मौजूदा समय में शहरी व ग्रामीण इलाकों में गैर मान्यता प्राप्त कान्वेंट स्कूलों का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। शासन से डंडा चलने पर इन स्कूलों को सूचीबद्ध किया गया। रस्म अदायगी के लिए तत्कालीन समय एकाध स्कूलों में छापेमारी भी की गई, लेकिन उसके बाद विभाग का यह अभियान सुस्त पड़ गया। कार्रवाई के नाम पर अभी तक सिर्फ इन स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है।

बीते अक्तूबर-नवंबर माह में फर्जी स्कूलों की सूची संशोधित होने के बाद इनकी संख्या में कमी के बजाय इजाफा हो गया है। मौजूदा समय में जिले में कुल 409 फर्जी विद्यालय विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ करके धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में तो इनकी बाढ़ है ही, शहरी इलाका भी कहीं से कम नहीं है। सिर्फ नगर क्षेत्र में फर्जी विद्यालयों की संख्या 41 है। इसके अलावा बीकापुर में सर्वाधिक 64, तारुन व सोहावल ब्लॉक में 55, मसौधा में 41 स्कूल गैर मान्यता प्राप्त हैं।


गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की ब्लॉकवार सूची
ब्लॉक स्कूलों की संख्या
सोहावल 55
मसौधा 41
पूराबाजार 32
मया 19
मिल्कीपुर 24
अमानीगंज 25
हैरिंग्टनगंज 30
बीकापुर 64
तारुन 55
रुदौली 13
मवई 10
नगर क्षेत्र 41
कुल 409

जिले में संचालित 409 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची बीएसए से मांगी गई है। इन स्कूलों को बंद कराने के लिए बीएसए को निर्देशित करके व शीघ्र ही स्वयं भी औचक निरीक्षण कर फर्जी स्कूलों को बंद कराया जाएगा। -संध्या श्रीवास्तव, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed