फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शार्ट सर्किट से धूं-धूं कर जली स्कूली बस

शार्ट सर्किट से धूं-धूं कर जली स्कूली बस

Fri, 23 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से धूं-धूं कर जली स्कूली बस
शॉर्ट सर्किट से स्कूल की बस में लगी आग
विज्ञापन

फैजाबाद। थाना हैदरगंज क्षेत्र के पलटूवीर पुल के निकट बृहस्पतिवार अपराह्न करीब तीन बजे स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बस के चालक व क्लीनर ने स्थानीय लोगों की मदद से सवार सभी 20 बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। जबकि बस में लगा छोटा अग्निशमन यंत्र महज दिखावा साबित हुआ। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही ‘अमर उजाला की टीम’ ने खटारा स्कूली वाहनों पर एक विशेष स्टोरी प्रकाशित की थी, उसके बाद भी स्कूल से जुड़े जिम्मेदार लोगों ने सुधार की दिशा में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए।

हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना बाजार स्थित एसडी मेमोरियल प्ले वे स्कूल की बस बच्चों को लेकर उनके घरों को पहुंचाने जाना बाजार से कोरो राघवपुर गांव जा रही थी। रास्ते में पलटूवीर पुल के आगे अपराह्न करीब तीन बजे बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बस में धुआं भरता देख ड्राइवर और क्लीनर ने बस में रखे छोटे से अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर दोनों ने लोगों की मदद से बस में सवार करीब 20 बच्चों को सकुशल बाहर निकाला और इसकी सूचना स्कूल के प्रबंधक रमेश चंद्र श्रीवास्तव व पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने पर बीकापुर अग्निशमन स्टेशन से फायर ब्रिगेड प्रभारी जयप्रकाश राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। बस में सवार अनुप्रिया सिंह, आराध्या सिंह, जागृति सिंह, जिज्ञासा, सेजल तिवारी, हर्षिता समेत सभी 20 बच्चों को दूसरे वाहन से घर पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष हैदरगंज रामचंद्र सरोज ने बताया कि हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित हैं। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed