{"_id":"59ad8aeb4f1c1b12278b521c","slug":"131504545515-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओंकारनाथ बने महाविद्यालय शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओंकारनाथ बने महाविद्यालय शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय
अयोध्या। उत्तर प्रदेश महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद की प्रदेशीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को साकेत महाविद्यालय में संपन्न हुई। इसमें लखनऊ, कानपुर, मेरठ, अवध, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर आदि विश्वविद्यालयों से संबद्ध महाविद्यालयों के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों व अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
बैठक में गोरखपुर विवि के जटाशंकर नाथ योगी तथा कानपुर विवि से कृष्णपाल सिंह गुर्जर को सर्वसम्मति से प्रदेशीय कार्यकारिणी में महासचिव बनाया गया। बैठक में विश्वविद्यालय स्तर एवं अन्य प्रदेशीय मांगों को लेकर काफी रोष रहा।
मौजूदा कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदेव सिंह ने वर्तमान अध्यक्ष मुदित कुमार मिश्र को संघ का संरक्षक, वर्तमान प्रांतीय महासचिव ओंकारनाथ शुक्ल को अध्यक्ष तथा एमके पांडेय को प्रांतीय महासचिव बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने अनुमोदित किया।
विज्ञापन
बैठक में आदेश शर्मा, सुशांत यादव, सूर्य प्रताप सिंह, ओंकारनाथ शुक्ल, राकेश पांडेय, पंकज मिश्र, बद्री प्रसाद सिंह, हिमांशु पाठक, आशीष शुक्ल, ज्ञान प्रकाश राय, अविनाश शर्मा आदि मौजूद रहे।