फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पुनरीक्षण में लगेंगे साढ़े 17 सौ बीएलओ व डेढ़ सौ सुपरवाइजर

पुनरीक्षण में लगेंगे साढ़े 17 सौ बीएलओ व डेढ़ सौ सुपरवाइजर

Thu, 31 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पुनरीक्षण में लगेंगे साढ़े 17 सौ बीएलओ व डेढ़ सौ सुपरवाइजर
15 से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन

फैजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुनरीक्षण के लिए 1776 बूथ लेवल ऑफीसर और लगभग डेढ़ सौ सुपरवाइजर लगाए जाएंगे।

आयोग ने अभी कुछ माह पहले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष अभियान चलाया था। इसमें बढ़े नामों की फीडिंग का काम अब अंतिम दौर में है।

इसके साथ ही आयोग ने एक जनवरी 2018 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं और दूसरे पात्र लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए पुनरीक्षण अभियान चलाए जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन कार्यालय ने इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। आयोग से जारी पुनरीक्षण कार्यक्रम के मुताबिक, 15 सितंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 15 सितंबर से 30 अक्टूबर तक दावे आपत्तियां दी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 सितंबर, तीन अक्टूबर और 24 अक्टूबर को ग्राम, ब्लॉक और वार्डों में सूची को पढ़े जाने का कार्यक्रम हैं जबकि पुनरीक्षण को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए 17 सितंबर, आठ अक्टूबर और 29 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा।

दावे आपत्तियों का निस्तारण चार दिसंबर तक किया जाएगा। चार से 26 दिसबंर तक वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी और दो जनवरी 2018 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।


जिले में पुनरीक्षण कार्य के निरीक्षण के लिए एसडीएम तहसीलदार के साथ जिले स्तर के अफसर होंगे। कार्यालय के वरिष्ठ सहायक तौसीफ अहमद ने बताया कि आयोग के आदेश के मुताबिक, पुनरीक्षण कार्य के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed