फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पांच करोड़ से तीन आर्ट गैलरी से सुसज्जित बनेगा नया भवन

पांच करोड़ से तीन आर्ट गैलरी से सुसज्जित बनेगा नया भवन

Fri, 10 May 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
पांच करोड़ से तीन आर्ट गैलरी से सुसज्जित बनेगा नया भवन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग की सूरत जल्द संवरने वाली है। पांच करोड़ रुपये की लागत से तीन आर्ट गैलरी से सुसज्जित 12 कमरों का नया भवन बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन



विवि प्रशासन ने इस प्रस्ताव को यूपी सरकार, मानव संसाधन विकास मंत्रालय व यूजीसी को बृहस्पतिवार भेज दिया है। प्रस्ताव के अनुसार दृश्य कला विभाग के लिए बनने वाले नए भवन में 12 कमरों के साथ तीन आर्ट गैलरी-लैब समेत कई आधुनिक सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन



अवध विवि में हाल के वर्षों में नया दृश्य कला विभाग खुला था। इसने विवि की गरिमा को कई प्रेरणादायी व सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेकर चार-चांद लगाया।


हालांकि यह विभाग सेल्फ फाइनेंस की श्रेणी में आता है, फिर भी अयोध्या में दिव्व दीपोत्सव का विश्व रिकार्ड समेत कई राष्ट्रीय कार्यक्रम, विभिन्न बड़े कार्यक्रमों में अपनी महती भूमिका अदा करता आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी ओर विभाग का हाल यह कि पांच कमरों में सब कुछ हो रहा है। यहां तक कि प्राध्यापकों के बैठने के लिए दो छोटे-छोटे कमरे हैं। तीन कमरों में कक्षाओं सहित प्रयोगात्मक के समस्त कार्य संपन्न हो रहे हैं।


इसके चलते विवि प्रशासन ने दृश्य कला विभाग को नए भवन में शिफ्ट करने की योजना बनाई है। विवि प्रशासन ने अभी हाल में अतिक्रमण से खाली हुई भूमि पर दृश्य कला विभाग की नई बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव पास किया है।


प्रस्ताव में 12 नए कमरे, दो आर्ट गैलरी, एक कॉंफ्रेंस व सेमिनार हाल बनाया जाएगा। एक अन्य आर्ट गैलरी मौजूदा समय में दृश्य कला विभाग के बिल्डिंग स्थापित की जाएगी। तीनों आर्ट गैलरियां मूर्ति कला, अप्लाइड आर्ट व पेंटिंग की लैब में स्थापित होंगी।



विवि के दृश्य कला विभाग के लिए नए भवन का प्रस्ताव किया गया है। इसमें तीन आर्ट गैलरियों के साथ 12 कक्ष बनाए जाएंगे। धन आवंटन के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
डॉ. विनोद श्रीवास्तव, समन्वयक, दृश्य कला विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed