{"_id":"5cb22f60bdec223c992768de","slug":"121555181408-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण की तैयारी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान कर्मचारियों को दी जाएगी ईवीएम की जानकारी
अयोध्या। लोकसभा चुनाव में जिले के 2097 बूथों पर मतदान कराने के लिए करीब 12475 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। चुनाव में लगाए जाने वाले मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिए जाने की तैयारी शुरू हो गई है।
प्रशिक्षण पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारियों को दिया जाएगा। इनकी संख्या लगभग साढ़े पांच हजार है। उन्हें सामान्य प्रशिक्षण के साथ ही ईवीएम संचालन के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण साकेत महाविद्यालय में 15, 16 और 18 अप्रैल को दिया जाएगा।
अपर प्रभारी मतदान कार्मिक व डीडीओ हवलदार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण की व्यवस्था का खाका खींचा जा चुका है। प्रशिक्षण महाविद्यालय के बड़े हाल के साथ ही लगभग दर्जन भर अन्य कक्षों में दिया जाएगा।
विज्ञापन
कर्मचारियों की उपस्थित की पुख्ता व्यवस्था की गई है। इसके लिए अलग से कर्मचारियों को लगाया गया है। प्रशिक्षण को लेकर प्रशासन सख्त है। इसमें अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनरों की तैनाती कर दी गई है। कर्मचारियों को अभी यह जानकारी नहीं दी जाएगी कि उन्हें किस बूथ पर मतदान करवाने जाना है।
चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए लोगों की लंबी फेहरिस्त है। अभी तक करीब 800 कर्मचारियों ने अलग-अलग कारण बताते हुए ड्यूटी कटवाने के लिए आवेदन किया है।
छोटे बच्चों के चलते महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में प्रार्थना पत्र दिया है। प्रशासन ने बीमार लोगों का परीक्षण भी कराया। हालांकि प्रशिक्षण की तैयारी के साथ ही इस पर रोक लगा दी गई है।