फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   गणतंत्र को मजबूत रखने का किया आह्वान

गणतंत्र को मजबूत रखने का किया आह्वान

Sun, 27 Jan 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र को मजबूत रखने का किया आह्वान
अयोध्या। गणतंत्र दिवस पर जिले भर में धूमधाम से ध्वजारोहण हुआ। कमिश्नर कार्यालय व पुलिस लाइंस में मंडलायुक्त मनोज मिश्र, कलेक्ट्रेट में डीएम डॉ. अनिल कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने जवानों व अधिकारियों को देश सेवा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन



इस दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस लाइंस में जवानों ने परेड के साथ आकर्षक कार्यक्रम पेश किया, इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों से बुलाए गए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके पहले सभी सरकारी कार्यालयों में समारोह पूर्वक ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन



मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने कार्यालय परिसर में झंडारोहण के बाद कहा कि हम संविधान में दर्ज मानक के अनुरूप आचरण करने के लिए आत्मार्पित करने का संकल्प लेने जा रहे हैं। उन्होंने आग्रह किया कि शहीदों के बलिदान को किसी भी तरह निष्फल न होने दिया जाए। उन्होंने मंडल की उपलब्धियों व शासन की घोषणाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आईजी ओंकार सिंह, एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण संजय कुमार, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ सिटी धनंजय कुशवाहा, आरआई रविंद्र कुमार सिंह समेत सभी क्षेत्राधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, आईजी ओंकार सिंह ने अपने कार्यालय में झंडारोहण कर मंडल के कई पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। डीएम डॉ. अनिल कुमार ने 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण करने के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि हमारे अगणित देशभक्तों तथा अमर बलिदानियों ने जीवन भर संघर्ष कर जो स्वाधीनता हासिल की है, वह अमूल्य है। उसकी रक्षा का दायित्व हमारे ऊपर और नई पीढ़ी पर है। कहा कि हम राष्ट्र के हित में जो संकल्प ले रहे हैं, उसे सदैव ध्यान रखते हुये पूर्ण करना चाहिए।


पुलिस लाइंस में हुई परेड में महिला टोली को प्रथम स्थान मिला। इसका नेतृत्व महिला थाना की उपनिरीक्षक अमिता वर्मा ने किया। टोली कमांडर अमिता वर्मा को भी पुरस्कृत किया गया। थाना प्रभारी महिला थाना प्रियंका पांडेय, एसआई वंदना शर्मा, मुख्य आरक्षी नीलम दुबे, आरक्षी पूजा सिंह, आरक्षी पूजा यादव को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।


शिक्षा विभाग के नेतृत्व में जीआईसी से सुबह आठ बजे फेरी निकाली गई, इसे विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने हरी झंडी दिखाई। यह प्रभात फेरी रिकाबगंज, सिविल लाइंस, पुष्पराज चौराहा होते वापस जीआईसी में समाप्त हुई। इस दौरान बीएसए डॉ. अमिता सिंह, नगर शिक्षा अधिकारी संजय कुमार समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


नगर निगम कार्यालय पर मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने झंडारोहण किया। इस मौके पर निगम आयुक्त आरएस गुप्त व पार्षद समेत अन्य मौजूद रहे। अयोध्या स्थित जिला कारागार में जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने झंडारोहण किया। इस मौके पर बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। 63वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नवीन मंडी प्रांगण में कमांडेंट धर्मेंद्र सिंह विसेन ने यूनिट मुख्यालय स्थित क्वार्टर गार्ड पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने दर्शननगर स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. एके राय, महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. एसके शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नानक सरन, डॉ. राम किशोर व डॉ. सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर बीके सिंह ने ध्वजारोहण किया।


रेलवे स्टेशन अयोध्या पर अधीक्षक एमएन मिश्र ने ध्वजारोहण किया। भाजपा कार्यालय पर सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ने ध्वजारोहण किया। जिला सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने पूर्व राज्य मंत्री तेजनारायण पांडेय, बाबूराम गौड़, मो. हलीम, दानबहादुर सिंह आदि के साथ झंडा फहराया।


राजकीय बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल देवकाली पर प्राचार्य डॉ. उपेंद्र सिंह तोमर ने ध्वजारोहण किया। प्रमुख खादी संस्था ग्राम स्वावलंबी विद्यालय रनीवां आचार्य नगर में भी झंडारोहण किया गया। इसके बाद गांधी विचारों पर विचार गोष्ठी की गई, इसको संस्था के मंत्री ब्रह्मानंद शुक्ल, यमुना प्रसाद अवस्थी व रमेश कुमार त्रिपाठी ने संबोधित किया। शहर के नाका स्थित चिरंजीव नर्सिंग इंस्टीट्यूट व चिरंजीव हॉस्पिटल में निदेशिका डॉ. जयंती चौधरी ने झंडारोहण किया। नर्सिंग की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।


उदया पब्लिक स्कूल में उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रमों का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, अरुण कुमार मिश्रा व अपूर्वा त्रिपाठी ने किया। बच्चों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। अवध इंटरनेशनल स्कूल में संरक्षक अतुल कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने ऐ-वतन देश भक्ति गीत, मंगल बेला गुजराती नृत्य आदि के जरिये विभिन्न प्रांतों की संस्कृतियों का प्रदर्शन किया।


कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल में निदेशिका मधु त्रिपाठी ने अर्पिता मुखर्जी के साथ ध्वजारोहण किया। इसके बाद तीन रंगों के गुब्बारों का समूह आकाश में छोड़ा गया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष दिव्यांग पंडित समरजीत ने रानोपाली प्राइमरी विद्यालय में मिठाई बांटकर गणतंत्र दिवस की बधाई दी।


एफआई कॉलेज में प्रबंधक सै. निजाम अशरफ ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रबंध समिति अध्यक्ष मेराज अहमद, पूर्व मंत्री तेज नारायन पांडेय व सूर्यकांत पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे। अमर पब्लिक स्कूल भीखापुर में प्रबंधक गिरीश पांडेय डिप्पुल ने झंडारोहण किया। देवा पब्लिक स्कूल में सहकारी बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह, करुणाकर पांडेय व प्रबंधक सहदेव उपाध्याय, उप प्रबंधक अमन उपाध्याय ने झंडारोहण किया।



नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 70वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कुलपति प्रो. जेएस संधू ने प्रशासनिक भवन पर राष्ट्र ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को देश व समाज के प्रति सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी वैज्ञानिकों का आह्वान किया कि वे आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए सांगठनिक प्रयास करें। इस मौके पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, वैज्ञानिक, कर्मी व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीता राम मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed