फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   यश पेपर मिल में भूसी के नीचे दबकर मजदूर की मौत

यश पेपर मिल में भूसी के नीचे दबकर मजदूर की मौत

Tue, 15 Jan 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
यश पेपर मिल में भूसी के नीचे दबकर मजदूर की मौत
यश पेपर मिल में भूसी के नीचे दबकर मजदूर की मौत
विज्ञापन

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या अंतर्गत यश पेपर्स लिमिटेड में रविवार देर रात करीब 2:30 बजे फैक्टरी के अंदर ट्रक से भूसी उतारते समय अचानक उसके नीचे दब जाने से एक मजदूर की मौत हो गई। वो ट्रक के साथ ही भूसी उतारने आया था। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।

बाद में मिल प्रबंधन द्वारा मृतक मजदूर के परिवारीजनों को 10 लाख रुपये का चेक देने व उसके एक परिवारीजन को प्लांट में नौकरी दिए जाने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। अयोध्या कोतवाली के दर्शन नगर चौकी स्थित यश पेपर्स लिमिटेड में रविवार देर रात करीब 2:30 बजे ट्रक से भूसी उतारने के लिए जब उसका पिछला हिस्सा खोला गया, तभी अचानक भरभरा कर भूसी नीचे गिर गई।
विज्ञापन


इस भूसी के ढेर में भूसी उतारने आया बाहर का मजदूर हरीराम यादव (55) निवासी तिहुरा मांझा कोतवाली अयोध्या दब गया। साथी मजदूरों ने जब तक भूसी हटाकर उसको बाहर निकाला तब तक मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर भोर में मृतक के परिवारीजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व गन्ना समिति के चेयरमैन सुरेंद्र यादव, प्रधान शिवपूजन यादव, ननकन यादव, अनिल यादव आदि ने मिल प्रबंधन से मृतक के परिवारीजनों को मुआवजा व उसके एक परिवारीजन को प्लांट में नौकरी देने की मांग की। घटना की सूचना पर सपा के पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव व तेज नारायन पांडेय पवन भी मौके पर पहुंचे और मिल प्रबंधन से मुआवजा देने की मांग की।


बाद में मौके पर पहुंचे मिल के समन्वयक प्रमुख गौतम घोष, प्रबंधक कॉमर्शियल मनोज मौर्या ने मृतक के परिवारीजनों को 10 लाख रुपये का चेक दिया और उसके एक परिवारीजन को प्लांट में नौकरी देने की घोषणा की, इसके बाद ग्रामीण माने। दर्शननगर चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने बताया मृतक के बेटे अशोक यादव की तहरीर पर ट्रक नंबर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed