{"_id":"5c154574bdec2253ae77a8d6","slug":"121544897908-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या को हराकर लखनऊ की लड़कियां बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या को हराकर लखनऊ की लड़कियां बनी विजेता
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। उर्मिला कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कोटसराय में हो रही बाबू पृथ्वी सिंह स्मृति सीनियर राज्य महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप व राज्य आमंत्रण पुरूष हैंडबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को महिला वर्ग में लखनऊ ने अयोध्या को हराया। खेल के समापन समारोह के मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने विजेता टीम व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया।
इससे पहले अयोध्या ने कानपुर को 20-15 से व लखनऊ ने बस्ती को 23-14 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे स्थान के लिए बस्ती ने कानपुर को 16-12 के अंतर से हराया। इस दौरान बसपा अध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि और पूर्व आईपीएस हरभजन सिंह ने प्रतियोगिता आयोजक तथा उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
मौके पर एशिया हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष आंदेश्वर पांडेय ने हैंडबॉल के ओल्ड एसोसिएशन की मान्यता के लिए सहमति दी तथा जिसके अध्यक्ष के रूप में अनीता सिंह को नियुक्त किया। इस मौके पर इच्छा राम सिंह, बनारस के कपिल पांडेय, राम विलास, पूर्व प्रमुख जगमोहन सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य मनोज सिंह, मृदुला, सिवेन्द्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।