फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   भाजपा मंदिर निर्माण करती है तो भविष्य बनेगा, नहीं तो हानि : नृत्यगोपाल दास

भाजपा मंदिर निर्माण करती है तो भविष्य बनेगा, नहीं तो हानि : नृत्यगोपाल दास

Sun, 15 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
भाजपा मंदिर निर्माण करती है तो भविष्य बनेगा, नहीं तो हानि : नृत्यगोपाल दास
भाजपा मंदिर निर्माण करती है तो भविष्य बनेगा, नहीं तो हानि : नृत्यगोपाल दास
विज्ञापन

अयोध्या। राममंदिर का शीघ्रातिशीघ्र निर्माण होना चाहिए। मोदी-योगी काल में ही मंदिर बनेगा ऐसी हम सबकी आस्था है। न्यायालय का अपना महत्व तो है ही, लोकतंत्र में लोकसभा प्रधान होती है। आज की परिस्थितियों में जब केंद्र व प्रदेश दोनों में सरकार है। ऐसे में हिंदुओं की भावना का आदर करते हुए सरकार को मंदिर निर्माण प्रारंभ करना चाहिए। भाजपा यदि मंदिर निर्माण करती है तो भविष्य बनेगा नहीं तो हानि होगी। यह बातें श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहीं।
वे श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण सहयोग मंच के तत्वाधान में अभयदाता हनुमान मंदिर में राममंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से रविवार को शुरू हुए 108 दिवसीय अनुष्ठान अवसर पर आयोजित संत गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कहा कि सरयू को पवित्र करने की बात करने वाले बुद्धिहीन हैं। सरयू सारी दुनिया को पवित्र करती हैं। सरयू में गिर रहे नालों को बंद कराने से सरयू का शुद्धिकरण होगा। दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने कहा कि रामजन्मभूमि का निर्माण होगा तभी अयोध्या का पूर्ण विकास होगा। आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने कहा कि सरयू जल से मंदिरों में भोग लगता है। उसको पवित्र करने की बात करने वाले पहले अपने अंत:करण को पवित्र करें। उन्होंने राममंदिर निर्माण के लिए संस्थान की ओर से भी 51 दिवसीय अनुष्ठान का श्रीगणेश सरयू तट पर करने का एलान किया।
विज्ञापन

संत गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे डॉ. रामेश्वर दास ने कहा कि सरयू कभी अपवित्र नहीं हो सकती। जो राम को पूर्वज मानते हैं उनका स्वागत है। जो सरयू को पवित्र करने की बात करते हैं यह उनके बुद्धि का दिवालियापन है। महंत ईश्वर दास ने कहा कि सरयू का शुद्धिकरण करने की बात करने वालों का बहिष्कार करना चाहिए। गोष्ठी का संचालन कार्यक्रम संयोजक महिरजध्वज उर्फ मुरारीदास ने किया। संत गोष्ठी को महंत अवधेश दास, महंत राघवदास, महंत परमहंस दास, महंत ईश्वरदास आदि ने संबोधित किया। सभी संतों ने अयोध्या में अतिशीघ्र भव्य राममंदिर निर्माण की बात करते हुए, सरयू पर राजनीति करने वालों को कोसा। गोष्ठी में ज.गु. रामदिनेशाचार्य, महंत रामभूषण दास कृपालु जी महाराज, महंत रामटहल शरण वेदांती, महंत गिरीश दास, रवि तिवारी, बबलू मिश्र, काशिफ शेख चौधरी, हाजी अल्लन, मो.रफीक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम व सरयू राजनीति नहीं आस्था का विषय : राजकुमार दास
अयोध्या। श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि राम, सरयू राजनीति का विषय नहीं है, धार्मिक विषय है। जो सरयू को पवित्र करने की बात कह रहे हैं वे कुत्सित भावना से ग्रसित हैं। पावन सलिला सरयू में अनेक नाले गिर रहे हैं। उसके लिए ये कुछ नहीं बोलते। नालों के लिए आंदोलन नहीं करते। सरकार मंदिर मुद्दे पर जल्द निर्णय ले नहीं तो जनांदोलन होगा। राममंदिर के अलावा कोई भी समझौता स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि करोड़ों हिंदुओं सहित साधु-संतों की इच्छा है कि रामलला टेंट से बाहर आकर दिव्य भवन में विराजें।


राममंदिर के लिए शुरू हुआ 108 दिवसीय अनुष्ठान
अयोध्या। राममंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से अभयदाता हनुमान मंदिर में 108 दिवसीय अनुष्ठान का श्रीगणेश हुआ। अनुष्ठान के संयोजक महिरजध्वज उर्फ मुरारीदास ने बताया कि सरयू को पवित्र करने की बात करने वाले मानसिक विकलांग हैं और कांग्रेस के द्वारा खरीदे गए हैं। बताया कि राममंदिर निर्माण के लिए अनुष्ठान शुरू किया गया है। सभी मठ-मंदिरों में भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा, हनुमानाष्टक, श्रीरामनाम संकीर्तन, हनुमानबाहुक का पाठ कर राममंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर करने के लिए दैवीय शक्तियों का जागरण किया जाएगा। राममंदिर निर्माण की मांग को लेकर दीपावली पर सभी सामाजिक संगठन मिलकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद सभी विधायकों, सांसदों का सहमति पत्र प्राप्त किया जाएगा, जिसे प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा। यदि फिर भी नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। बताया कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सहित अन्य संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में 23 अगस्त को लखनऊ को राष्ट्रीय रक्षाबंधन उत्सव आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed