फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सर्वानुमति या फिर कोर्ट के निर्णय से होगा राममंदिर निर्माण-दिनेश शर्मा

सर्वानुमति या फिर कोर्ट के निर्णय से होगा राममंदिर निर्माण-दिनेश शर्मा

Sun, 24 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सर्वानुमति या फिर कोर्ट के निर्णय से होगा राममंदिर निर्माण-दिनेश शर्मा
सर्वानुमति या फिर कोर्ट के निर्णय से होगा राममंदिर निर्माण : डॉ. शर्मा
विज्ञापन

अयोध्या। भगवान राम स्वयं ही कर्ता हैं। जो भी पृथ्वी पर होता है उसके कर्ता ईश्वर ही हैं। ऐसे में कब क्या होगा यह तो भगवान राम ही जानते हैं। भाजपा ने अपने एजेंडे में जैसा कहा था उसी अनुसार सर्वानुमति या फिर कोर्ट के निर्णय से राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। उक्त विचार उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने रविवार को व्यक्त किए।
वे रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष व मणिरामदास की छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास के 80वें जन्मोत्सव समारोह में शामिल होने के दौरान पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि प्रदेश सरकार अयोध्या के चहुंमुखी विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। अयोध्या को आप शीघ्र ही विकसित रूप में देखेंगे। यहां बस अड्डा, हवाई अड्डा समेत अन्य सुविधाएं होंगी। नगर निगम पहले की बना दिया गया है। अयोध्या का धार्मिक ही नहीं पर्यटन विकास भी होगा। अवध विश्वविद्यालय में मूल्यांकन में सामने आई अनियमितता के सवाल पर कहा कि बच्चों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। रिपोर्ट मांगकर देखूंगा। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा सड़क निर्माण के सवाल पर कहा कि राजभर से बात होगी तो पता चलेगा कि वह क्या कहना चाहते हैं। अभी तक चैनलों के माध्यम से ही जानकारी मिली है।
विज्ञापन


एक साल में खोले 185 नए स्कूल
डिप्टी सीएम ने कहा कि एक साल में माध्यमिक स्कूलों में 50 प्रतिशत रिक्त पद भरे जा चुके हैं। बाकी शीघ्र ही भर दिए जाऐंगे। बताया कि प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में विज्ञान और गणित के 787 पदों पर अध्यापकों की नियुक्ति की गई है। दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल व अल्पसंख्यक क्षेत्रों के आधुनिक पठन-पाठन के स्कूलों में 5696 पद हमने सृजित किए हैं। एक साल में भाजपा सरकार ने 185 नए विद्यालय प्रारंभ कर दिए हैं। जबकि 15 साल में मात्र 48 विद्यालय ही खोले गए। कहा कि दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल में स्मार्ट क्लासेज भी शीघ्र ही प्रारंभ कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed