फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   101 शिक्षकों को डीएम ने दिया नियुक्ति पत्र

101 शिक्षकों को डीएम ने दिया नियुक्ति पत्र

Thu, 03 May 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
101 शिक्षकों को डीएम ने दिया नियुक्ति पत्र
101 शिक्षकों को डीएम ने दिया नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

फैजाबाद। लंबे समय से प्रतीक्षारत जिले के 108 शिक्षकों में से 101 को बुधवार को बीएसए कार्यालय पर डीएम डॉ. अनिल कुमार पाठक और महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने नियुक्ति पत्र दिया तो अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। डीएम ने सभी को कर्तव्यनिष्ठ व ईमानदारी से नौनिहालों का भविष्य संवारने की सीख दी। इस दौरान बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों की भारी भीड़ रही।

मालूम हो कि 18 से 20 मार्च के मध्य आवेदन करने वाले बीटीसी/विशिष्ट बीटीसी/बीएलएड प्रशिक्षण उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की प्रथम काउंसलिंग कराई जा चुकी थी। चयन प्रक्रिया आरंभ होते ही आचार संहिता लग गई। तदुपरांत निजाम बदलने के बाद सभी भर्तियों पर सरकार ने रोक लगा दी। इसके बाद हाईकोर्ट की शरण में जाने के बाद उच्च न्यायालय ने हरी झंडी दिखाई तो जिले में 108 नियुक्तियों का रास्ता साफ हुआ। जिसके क्रम में बीते दिनों पदस्थापन के लिए काउंसलिंग संपन्न होने पर बुधवार को डीएम और महापौर की मौजूदगी में 108 के सापेक्ष 101 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इसमें 47 पुरुष शिक्षक व 55 महिलाएं शामिल रहीं। बीएसए अमिता सिंह ने सभी शिक्षकों को तत्काल पदभार ग्र्रहण करके शिक्षण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed