{"_id":"62f6a6b99b3b1c7675515d25","slug":"120-crores-received-for-the-construction-of-ram-mandir-marg-faizabad-news-lko643683840","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर मार्ग के निर्माण के मिले 120 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर मार्ग के निर्माण के मिले 120 करोड़
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के साथ-साथ अयोध्या में भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने का काम भी तेजी से चल रहा है। इसी क्त्रस्म में राममंदिर के तीनों पहुंच मार्गों के पुनर्निर्माण का काम भी जल्द शुरू होने जा रहा है।
इसके लिए जिला प्रशासन को 120 करोड़ की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। इन तीनों मार्गों को काशी मॉडल पर नए सिरे से विकसित किया जाना है। मार्ग निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
राममंदिर जाने वाले तीनों मार्गों को रामपथ, जन्मभूमि पथ व भक्ति पथ के रूप में विकसित किया जाना है। सहादतगंज-नयाघाट मार्ग को रामपथ, सुग्रीव किला से रामजन्मभूमि को जन्मभूमि पथ व शृंगारहाट से श्रीराम जन्मभूमि को भक्तिपथ का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
डीएम नितीश कुमार ने बताया कि तीनों मार्गों के लिए करीब 120 करोड़ रुपये गुरुवार को मिल गये हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करा दिया जाएगा।
रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में भक्तों के लिए जनसुविधाएं विकसित करने की भी जरूरत को देखते हुए सबसे पहले राममंदिर के इन तीनों पहुंच मार्गों को विकसित किया जाएगा।
इसी क्रम में शासन ने 13 किमी. लंबे रामपथ मार्ग के निर्माण के लिए 100 करोड़ अवमुक्त कर दिए हैं। इस मार्ग पर जमीन अधिग्रहण व मुआवजा के लिए 190 करोड़ पहले ही दिए जा चुके हैं।
इसी तरह दो किमी. के जन्मभूमि पथ के विकास के लिए 11 करोड़ व 750 मीटर के भक्ति पथ के विकास के लिए शासन ने नौ करोड़ रुपये दे दिए हैं। इन तीनों मार्गों को न सिर्फ चौड़ा कराया जाएगा बल्कि पुनर्निर्माण भी किया जाएगा।
यहां पैदल पथ, बस शेल्टर, बस स्टॉप, ई-टॉयलेट, बैठने के लिए बेंच आदि सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इन मार्गों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है, बहुत जल्द ही ये योजना आकार लेने लगेगी।
रामनगरी में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे का 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है। दिसंबर तक रनवे बन जाएगा। वहीं फेज-2 और फेज-3 के लिए भी जमीन के अधिग्रहण का 99 फीसदी पूरा हो गया है।
अब जल्द ही एयरपोर्ट के दूसरे चरण का भी काम शुरू होने की उम्मीद है। निर्माण कार्य एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की देखरेख में हो रहा है। श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे का काम बंगलूरू की विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के जिम्मे है।
फरवरी 2022 से इसका निर्माण शुरू हुआ था। एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट इंचार्ज राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि दिसंबर तक रनवे का काम पूरा कर लिया जाएगा। एटीआर-72 और क्यू 400- बोर्डियर एयरक्राफ्ट को उड़ान भरने के लिए 2,250 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे बनाया जा रहा है। रनवे को बनाने में 116 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
बताया कि 77.30 करोड़ की लागत से टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। बिल्डिंग निर्माण का कार्य मार्च 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा।एयरपोर्ट के पहले चरण का निर्माण कार्य मार्च 2023 तक पूरा हो जाएगा।
इसके बाद यहां से 300 पैसेंजर की क्षमता वाले प्रथम टर्मिनल का संचालन शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट पर तीन टर्मिनल बनाए जाएंगे। बताया कि एयरपोर्ट का निर्माण 600 एकड़ भूमि में किया जाना है।
अयोध्या को विश्व की सुंदरतम नगरी बनाने का काम जोरों पर चल रही है। राममंदिर निर्माण के साथ ही यहां यात्री सुविधाओं के विकास पर जोर है। इसी क्त्रस्म में राममंदिर के तीनों मार्गों के चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण के लिए 120 करोड़ प्राप्त हो चुके हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया कराकर इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। यात्री सुविधाओं के क्रम में पांच स्थानों पर मल्टीलेबल पार्किंग भी बनाई जा रही है। एयरपोर्ट का काम भी तेजी से चल रहा है। फेज-2 और फेज-3 के लिए भी जमीन अधिग्रहण का 99 फीसदी पूरा हो गया है। नितीश कुमार, जिलाधिकारी