{"_id":"5cb4e02ebdec2214577e8b4d","slug":"11555357742-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित 20 पीठासीन व 15 प्रथम मतदान अधिकारियों पर एफआईआर के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित 20 पीठासीन व 15 प्रथम मतदान अधिकारियों पर एफआईआर के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 पीठासीन व 15 प्रथम मतदान अधिकारियों पर दर्ज कराएं केस
अयोध्या। लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए लगाए गए मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण सोमवार को साकेत महाविद्यालय में शुरू हो गया। पहले दिन 20 पीठासीन और 15 प्रथम मतदान अधिकारी अनुपस्थित पाए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश है। हालांकि जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने अनुपस्थित पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारी को एक मौका देते हुए कहा कि वे 16 अप्रैल के प्रशिक्षण में प्रतिभाग करें और अपनी उपस्थिति जिला विकास अधिकारी को दर्ज कराएं। तभी उनके खिलाफ कार्रवाई रोकी जाएगी।
कामता प्रसाद सुंदर लाल स्नातकोत्तर साकेत महाविद्यालय के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण की अध्यक्षता कर रहे सीडीओ अभिषेक आनंद ने कहा कि कर्मचारी अभिलेखों के साथ ही ईवीएम का विधिवत प्रशिक्षण लें। जिससे उन्हें मतदान कराने के समय कोई दिक्कत न हों। यदि कोई बात पूछनी हो तो यहां मास्टर ट्रेनरों से शंका का समाधान करवा लें। डीडीओ हवलदार सिंह, आरएम अयोध्या सहित मास्टर ट्रेनरों ने दो पालियों में कर्मचारियों प्रशिक्षित किया।