{"_id":"5c154581bdec225b5d493f58","slug":"11544897921-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति ने साकेत छात्रसंघ चुनाव पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति ने साकेत छात्रसंघ चुनाव पर लगाई रोक
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इसी माह प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव पर अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने रोक लगा दी है। साकेत महाविद्यालय प्रशासन ने इस वर्ष छात्रसंघ के चुनाव को इसी माह के अंत तक कराने की दिशा में कार्य करना प्रारंभ कर दिया था।
प्राचार्य डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र अंकित सिंह ने मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन, कुलपति महाविद्यालय को प्रार्थना पत्र भेजकर अनुरोध किया था कि महाविद्यालय में मानक के अनुसार शौचालय एवं वाशरूम की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, समुचित पार्किंग की व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण व्यवस्था और एटीएम मशीन इत्यादि सुविधाएं होने तक महाविद्यालय में छात्रसंघ का चुनाव न कराया जाए।
जिसको संज्ञान में लेते हुए अपर जिलाधिकारी (नगर) विंध्यवासिनी राय ने उपरोक्त सुविधाओं को सुनिश्चित कराने के लिए पत्र उन्हें प्रेषित किया है। इसी क्रम में कुलपति ने महाविद्यालय के छात्र अंकित सिंह की उपरोक्त मांगों के संदर्भ में बीती सात मई को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया था, जिसमें छात्रों की ओर से विभिन्न आवश्यक सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया था।
विज्ञापन
इसी क्रम में कुलपति को साकेत महाविद्यालय के छात्रों के माध्यम से महाविद्यालय में मानक के अनुसार आधारभूत सुविधा उपलब्ध न होने से संबंधित विभिन्न प्रत्यावेदन प्राप्त हुए। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अग्रिम आदेश तक छात्रसंघ का चुनाव न कराए जाने का निर्देश दिया।
प्राचार्य ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एसपी सिंह, छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. बीडी द्विवेदी तथा चुनाव संपन्न कराने के लिए कमेटी में शामिल वरिष्ठ प्राध्यापकों से विचार-विमर्श कराने के बाद छात्रसंघ चुनाव 2018-19 को स्थगित कर दिया है।