फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   भाषण प्रतियोगिता में सरिता व अंशिका अव्वल

भाषण प्रतियोगिता में सरिता व अंशिका अव्वल

Thu, 13 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में सरिता व अंशिका अव्वल
सरिता व अंशिका का भाषण सर्वश्रेष्ठ
विज्ञापन

अयोध्या। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर जनता अवध इंटर कॉलेज में हाई स्कूल एवं इंटर के छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शिवदयाल सरस्वती इंटर कॉलेज व जनता अवध इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए डॉ. रामानंद शुक्ल ने कहा कि बच्चों को अयोध्या की संस्कृति से परिचित कराना चाहिए। प्रतियोगिता के हाईस्कूल वर्ग में कुमारी सरिता-प्रथम, राजकुमार चौधरी-द्वितीय व समीक्षा शुक्ला-तृतीय स्थान पर रहीं। इंटरमीडिएट वर्ग में दिव्या शुक्ला को प्रथम, अंशिका पांडेय को द्वितीय व निर्मला शुक्ला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वर्णिका वर्मा शिखा व विमला शुक्ला को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य मंगलमय संस्था के अध्यक्ष डॉ. जनार्दन उपाध्याय ने किया। प्रधानाचार्य एमपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन साहित्य मंगलम के महासचिव बीबी सिंह ने किया। इस अवसर पर साहित्य मंगलम के कोषाध्यक्ष अंजनी सिन्हा, उर्मिला शुक्ला, भानु प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed