फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हड़ताली लेखपालों पर चला चाबुक, 10 सस्पेंड

हड़ताली लेखपालों पर चला चाबुक, 10 सस्पेंड

Sat, 14 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
हड़ताली लेखपालों पर चला चाबुक, 10 सस्पेंड
10 लेखपाल सस्पेंड, 225 को नोटिस
विज्ञापन

फैजाबाद। हड़ताल कर रहे लेखपालों के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार से कार्रवाई शुरू कर दी है। सबसे पहले जिले की पांच तहसीलों में संघ के अध्यक्ष व मंत्री निशाने पर आए हैं। सभी 10 पदाधिकारियों को एसडीएम ने सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही 225 लेखपालों को 24 घंटे के अंदर काम पर लौटने की नोटिस दिया है। नोटिस में लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की सख्त चेतावनी दी गई है।
लेखपाल अपनी मांगों को लेकर 11 दिन से कार्य बहिष्कार करके तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच शासन ने लेखपालों की हड़ताल को अवैधानिक करार देते हुए छह महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। फिर भी लेखपाल संघ अपनी मांगों को लेकर अड़ा रहा। जिससे राजस्व विभाग के काम काज बाधित हो गए। लेखपालों के अड़ियल रुख और जनहित हो देखते हुए सरकार ने हड़ताली लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर शुक्रवार को जिले के 10 लेखपालों को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित किए गए ये लेखपाल सभी पांच तहसीलों के लेखपाल संघ के अध्यक्ष व मंत्री है। इनमें सोहावल तहसील के अध्यक्ष सामूशरण यादव, मंत्री राम सुरेश, बीकापुर के अध्यक्ष अवधेश मिश्र, मंत्री विनोद पांडेय, मिल्कीपुर के अध्यक्ष महेंद्र तिवारी, मंत्री अजय तिवारी, रुदौली के अध्यक्ष रवि प्रकाश पाठक, मंत्री बृजनाथ द्विवेदी और सदर के अध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी, मंत्री राम अभिलाख यादव शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य हड़ताली 225 लेखपालों को शासन से हड़ताल को अवैध घोषित किए जाने और छह महीने तक पाबंदी के मद्देनजर नोटिस जारी किया गया है। सबसे पहले नवयिुक्त लेखपालों को नोटिस दिए जा रहे हैं। विषम परिस्थिति नवनियुक्त लेखपालों के सामने है, जिनका अभी प्रोवेशन पीरियड चल रहा है। नोटिस के जरिए हड़ताली लेखपालों को 24 घंटे के अंदर काम पर लौटने के लिए कहा गया है। काम पर वापसी न होने की स्थिति में अगली कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मुख्य राजस्व अधिकारी पीएस बर्नवाल ने बताया कि 10 लेखपालों को निलंबित किया गया है। अन्य को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहावल के एसडीएम रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपाल संघ के अध्यक्ष व मंत्री को निलंबित कर दिया गया। अन्य को हड़ताल के कारण कार्य बाधित होने के मद्देनजर 24 घंटे में काम पर वापस आने के लिए नोटिसें जारी किया हैै। मिल्कीपुर के एसडीएम अशोक कुमार, रुदौली के तहसीलदार शिव प्रसाद, सदर के तहसीलदार मनोज सिंह ने भी दो-दो पदाधिकारियों के निलंबन के साथ नोटिसें जारी किए जाने की बात कही है। साथ ही कहा है कि 24 घंटे में काम पर वापस न आने की स्थिति में अगली कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई एक नजर में
तहसील निलंबन नोटिस
बीकापुर 02 79
सोहावल 02 04
रुदौली 02 57
मिल्कीपुर 02 78
सदर 02 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed