फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जलस्तर 25 फीट खिसका, शहर के इलाके प्रभावित

जलस्तर 25 फीट खिसका, शहर के इलाके प्रभावित

Sat, 23 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
जलस्तर 25 फीट खिसका, शहर के इलाके प्रभावित
भू-जलस्तर 25 फीट खिसका, गहराया जल संकट
विज्ञापन


केस एक : 20 फीट पर नहीं चल रहा नलकूप
शहर के जनौरा स्थित लक्ष्मी सागर के निकट जलकल विभाग का नलकूप चोक हो गया था। इससे पाइप लाइन में पानी नहीं जा रहा था। अभी तीन दिन पूर्व जलकल विभाग की ओर से पाइप को निकालकर 20 फीट बोरिंग नीचे कराते हुए पाइप डाला गया है। इसके बाद से नलकूप सही ढंग से संचालित हो पाया है।

केस दो : 10 फीट और गहरी की बोरिंग
शहर का वीआईपी एरिया कहा जाने वाले सिविल लाइंस की सुरसरि कॉलोनी में स्थित नलकूप में चोक की समस्या सामने आई थी। यहां भी वाटर लेवल 15 फीट से नीचे चला गया था। जलकल विभाग ने यहां भी 10 फीट बोरिंग गहरी करके पाइप डाला गया। इसके बाद अब व्यवस्था ढर्रे पर लौटती आई है।
विज्ञापन


फैजाबाद। शहर में एक बार फिर से गर्मी के चरम पर पहुंचते ही पेयजल का संकट गहरा गया है। यहां भूमिगत जलस्तर 20 से 25 फीट तक नीचे पहुंच कर चुका है। इससे खास तौर से नाका के आसपास बसे मोहल्ले इससे प्रभावित हैं। इसके अलावा शहर के मध्य भाग में मौजूदा समय वाटर सप्लाई की पाइप लाइन पड़ने का कार्य भी चल रहा है। इससे पुरानी सब्जी मंडी, राठहवेली, अमानीगंज स्थित कॉलोनी के फेज टू व कसाबबाड़ा समेत कई मोहल्लों में पेयजल का भारी संकट है। इसके अलावा जिन मोहल्लों में 15 वर्ष पुरानी पाइप लाइन पड़ी है, इन पाइपों में पानी नहीं है। इसके चलते कनेक्शनधारी दिन भर पानी के लिए दौड़ भाग लगा रहे है। रीडगंज, देवकाली, हस्नू कटरा, नियांवा समेत कई मोहल्ले इसकी जद में है। इन स्थानों पर बिना मोटर के घरों में पानी नहीं पहुंच पाता है। वहीं नाका, सिविल लाइन, चौक व नियांवा विद्युत उपकेंद्रों पर ओवर समस्या से लो-वोल्टेज के चलते नलकूप समय पूरा पानी नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली संकट बरकरार, लोग पस्त
बीते दिनों आई आंधी-बारिश के बाद यहां पर कोई दिन भी ऐसा नहीं जाता है कि जिस दिन छह से आठ घंटे बिजली न कटती हो। पावर कॉरपोरेशन की ओर से 24 घंटे देने की बात कही जाती है। मगर फाल्ट के नाम पर प्रत्येक दिन अघोषित विद्युत कटौती का क्रम जारी है। इसके चलते पेयजल व्यवस्था भी पूरी तरह से प्रभावित होती है। कई बार नलकूप समय से संचालित नहीं हो पाते। नाका, सिविल लाइन, चौक व नियांवा विद्युत उपकेंद्रों पर ओवर समस्या से लो-वोल्टेज के चलते नलकूप समय पूरा पानी नहीं उठा पा रहे हैं।

नलकूपों के संचालन में भी मनमाना रवैया
अयोध्या नगर निगम के लोगों को 54 नलकूपों से पानी की आपूर्ति की जाती है। इसमें ज्यादातर नलकूपों पर संविदा कर्मचारी नियुक्त है। यह नलकूप चलाकर गायब हो जाते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि पाइप लाइन में पानी जा रहा है या नहीं इसको कोई देखने वाला नहीं है। कई बार फाल्ट की समस्या के चलते पानी पाइप लाइन में नहीं जाता है। जब मोहल्ले वाले नलकूपों पर पहुंचते हैं तो पता चलता है कि नलकूप चालक गायब है। विभाग इतनी भी जहमत नहीं उठाता है कि मौके नलकूपों का जाकर निरीक्षण करे। बता दें कि जलकल विभाग भारत अजीविका मिशन से नलकूप चालकों की आउटसोर्स के जरिए भर्ती करता है।


15 दिनों में शहरी क्षेत्र का भूमिगत जलस्तर कम से कम 25 फीट नीचे चला गया है। इससे जल संकट की कुछ समस्या उत्पन्न हुई है। खासतौर पर नाका के आसपास बसी नई आबादी प्रभावित है। कोशिश की जा रही है कि सभी स्थानों नगरवासियाें को पेयजल मुहैया कराया जा सके। - कामाख्या आनंद, अधिशासी अभियंता, जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed