{"_id":"5aa2d7464f1c1bbf758b48c7","slug":"11520621382-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 20 दिन शेष, बढ़ाएं जिलों की प्रगति-कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 20 दिन शेष, बढ़ाएं जिलों की प्रगति-कमिश्नर
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अब 20 दिन शेष, बढ़ाएं जिलों की प्रगति : कमिश्नर
फैजाबाद। कमिश्नर मनोज मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंडल के पांचों जनपदों के विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा में कहा कि वित्तीय साल समाप्त होने में केवल 20 दिन शेष रह गए हैं। सभी अधिकारी-कर्मचारी जिलों की प्रगति बढ़ाएं। सभी अधिकारी/कर्मचारी संवेदनशील एवं दायित्वों का निर्वहन टीम भावना से करें। प्रगति बढ़ाएं तो मंडल के स्टेट रैंक में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि अफसरों से कहा कि जिन परियोजनाओं की पूर्ण धनराशि प्राप्त हो गई है उनको जल्द से जल्द लगकर पूर्ण कराएं। कहा कि, इस वर्ष बारिश कम हुई है इसको ध्यान में रखते हुए ट्यूबवेल को क्रियाशील रखने, नहरों में टेल तक पानी पहुंचाएं। श्रावस्ती मॉडल अभियान से पशुचर की भूमि खाली हो रही है। जिसमें मनरेगा से बाउंड्री वॉल कराने तथा वन विभाग व पशुपालन विभाग के सहयोग से उसमें पौधरोपण और पानी के लिए तालाब की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बताया कि फैजाबाद मंडल में 1.19 करोड़ पौध लगाने का लक्ष्य है। बैठक में सभी जनपदों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी समेत सभी विभागों के मंडलीय अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के अफसर मौजूद थे।