{"_id":"5a09d7434f1c1b87698bb266","slug":"11510594371-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या नगर निगम से चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करेंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या नगर निगम से चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करेंगे मुख्यमंत्री
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या नगर निगम से निकाय चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करेंगे। वे मंगलवार को यहां जीआईसी मैदान में भाजपा प्रत्याशियों की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
करीब दो घंटे के कार्यक्रम में शुरुआत के 45 मिनट आरक्षित है, इसमें योगी अयोध्या भी जा सकते हैं। हालांकि, इसकी अधिकृत तौर पर घोषणा नहीं की गई है।
एक घंटे के चुनावी कार्यक्रम में रोड शो की भी उम्मीद है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने शांति व सुरक्षा के लिए छह मजिस्ट्रेटों को तैनात किया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की तैनाती की गई है।
मुख्यमंत्री मंगलवार को हेलीकॉप्टर से लगभग 11 बजे फैजाबाद पहुंचेंगे। वह जीआईसी में नगर निगम चुनाव में मेयर पद के पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री 12:50 बजे तक यहां रहेंगे। इसके बाद गोंडा के लिए रवाना होंगे। डीएम कार्यालय ने भी सीएम का कार्यक्रम आने की पुष्टि की है।
चुनाव प्रचार की शुरुआत अयोध्या से होने के साथ ही इस सांस्कृतिक नगरी के सियासी फलक पर होने का संकेत देने की कोशिश भी है।