फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कुछ इलाकों चंद पलों की बारिश, बाकी तरसे

कुछ इलाकों चंद पलों की बारिश, बाकी तरसे

Fri, 15 Sep 2017 01:05 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
कुछ इलाकों चंद पलों की बारिश, बाकी तरसे
बिजली आपूर्ति बदहाल होने से फसलों की सिंचाई प्रभावित
विज्ञापन

फैजाबाद। रुदौली व मिल्कीपुर के कुछ इलाकों में गुरुवार को कुछ देर झमाझम बारिश ने राहत जरूर दी, मगर जिले के अधिकांश इलाके सूखे ही रह गए। ऐसे में किसान धान की फसल बचाने को लेकर परेशान हैं। गुरुवार को भी देहात क्षेत्रों में पावर सप्लाई नहीं सुधरी, कहीं पांच घंटे तो कहीं अधिकतम 10 घंटे ही बिजली मिली।

मंडल मुख्यालय पर भी दिन-रात मिलाकर छह घंटे से अधिक कटौती जारी है। लोग धूप व उमस से बहाल नजर आए। जिले में बारिश हुए एक सप्ताह से अधिक समय बीत गया। तेज धूप धान की फसल को जला रही है। किसान कड़ी मेहनत करके जैसे-तैसे सिंचाई कर फसल बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं।
विज्ञापन


देहात क्षेत्र में कम से कम 12 घंटे भी निर्बाध बिजली मिल जाए तो फसलों की सिंचाई में कोई बाधा नहीं आएगी, मगर पावर कॉर्पोरेशन सिर्फ हवा-हवाई दावे कर रहा है। महाप्रबंधक हर्ष मुंशी ने गुरुवार से पावर सप्लाई सुधरने के दावे किए थे, मगर सुबह से मंडल मुख्यालय पर दिन में दो बार दो-दो घंटे आपात कटौती हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बीती रात भी दो घंटे कटौती हुई थी। मौसम का हाल ये है कि रुदौली तहसील क्षेत्र में गुरुवार को बरसात होने पर किसानों को कुछ राहत मिली। कई दिन बाद कुछ पल की बरसात ही सोना साबित हुई। हालांकि जहां इस समय धान को अधिक पानी की जरूरत है, वहीं बारिश नहीं होने के कारण धान की फसल सूखने लगी है।

निर्बाध विद्युत आपूर्ति भी नहीं होने से सिंचाई में बाधा उत्पन्न हो रही है। तहसील मुख्यालय पर ही मात्र चार से पांच घंटे ही बिजली मिलती है। टाउन के जेई जेपी गुप्ता ने बताया कि, जितनी सप्लाई मिल रही उसमे रुदौली उपकेंद्र के सभी फीडर को दी जा रही है। 33 हजार की सप्लाई फेल होने या फिर रोस्टिग के कारण ही सप्लाई नहीं मिल पाती है।

अच्छी बारिश के संकेत नहीं : मौसम विभाग
एनडी विवि के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. अमरनाथ तिवारी ने बताया कि, गुरुवार को मिल्कीपुर व रुदौली के कुछ इलाकों में चंद पल बारिश हुई है। मगर इससे धान की फसल को भीषण गर्मी व धूप के मद्देनजर राहत मिलने के आसार नहीं हैं। फसल को अच्छी बारिश चाहिए, जो नहीं दिख रही है।


छिटपुट बारिश होने के ही संकेत मिल रहे हैं। हाल ये है कि तापमान बढ़ रहा है, गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 27.5 डिग्री रिकार्ड हुआ, उमस अधिकतम 94 व न्यूनतम 84 रही। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि, इतनी उमस के बाद भी बारिश नहीं होना फसल के लिए काफी नुकसानदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed