{"_id":"5991db5a4f1c1b7c798b45f8","slug":"11502731098-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली तिरंगा यात्रा
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी ने तिरंगे का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया : सांसद
फैजाबाद। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में सहादतगंज से अयोध्या नयाघाट तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के आगे-आगे रथ चल रहा था, जिसमें आजादी के गीत भी बज रहे थे, तो वहीं बाइक सवार नौजवान हाथ में तिरंगा लिए नारे लगाते हुए चल रहे थे।
तिरंगा यात्रा की अगुवाई सांसद लल्लू सिह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा रोडवेज, रिकाबगंज, चौक, साहबगंज, अमानीगंज, टेढ़ी बाजार होते हुए नयाघाट पहुंची और रास्ते में पड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि किया गया।
इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तिरंगे का सम्मान पूरे दुनिया में बढ़ाया है, इसलिए सभी नौजवानों की जिम्मेदारी बनती है कि तिरंगे के सम्मान को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करें। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि नौजवानों को राष्ट्रनिर्माण के कार्य में आगे बढ़-चढ़कर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में ओमप्रकाश सिंह, रमेश दास, मनोज श्रीवास्तव, राधेश्याम त्यागी, संजीव सिह, राधेश्याम गुप्ता, इंद्रभान सिंह, रमेश सिंह, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, रोहित पांडेय, नितिन पांडेय आदि मौजूद रहे।