फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कानून व्यवस्था के साथ विकास कार्यो3 की होगी समीक्षा

कानून व्यवस्था के साथ विकास कार्यो3 की होगी समीक्षा

Fri, 11 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
कानून व्यवस्था के साथ विकास कार्यो3 की होगी समीक्षा
मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक को लेकर अफसरों में हलचल
विज्ञापन

फैजाबाद। शासन के मुख्य सचिव की ओर से विकास व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक को लेकर विभागों में हलचल तेज है। 62 बिंदुओं पर विभागों से प्रगति की सूचना एकत्रित कराई जा रही है। समीक्षा बैठक 12 अगस्त को लखनऊ मुख्यालय पर प्रस्तावित है। मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक को लेकर विभागों में खासी हलचल है।

लखनऊ में होने वाली बैठक को लेकर पुराने कार्यों पर खासा फोकस है। लोक निर्माण विभाग से सड़क गड्ढामुक्त, राशनकार्ड, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर बदलने, गन्ना मूल्य भुगतान, जन सुनवाई, पंचायतराज विभाग से हैंडपंप मरम्मत, एंटी भूमाफिया के तहत कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाएड, निरोधात्मक कार्रवाई, इनामी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आदि को लेकर आंकड़ों की बाजीगरी का खेल जारी है। 62 बिंदुओं के 108 रूपपत्रों को एकत्र करने को लेकर विभागीय अफसरों का पसीना आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक 11 अगस्त को होनी थी मगर बाद में इसकी तिथि 12 अगस्त कर दी गई। इससे विभागों को थोड़ी राहत मिली। बताया गया कि समीक्षा बैठक में कमिश्नर व जिलाधिकारी को बुलाया गया है। सीडीओ कार्यालय ने भी मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक की तिथि तय होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed