{"_id":"594421174f1c1b7d0a8b45dd","slug":"11497637143-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्प दंश से शिक्षा मित्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्प दंश से शिक्षा मित्र की मौत
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्पदंश से शिक्षा मित्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
शुजागंज (फैजाबाद)। रुदौली तहसील के बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष साहब सरन वर्मा के पुत्र अमित सिंह पटेल का सर्पदंश से निधन हो गया। अमित को गत 14 जून की रात सांप ने डस लिया था। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। मगर हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था, जहां बीती रात उनका निधन हो गया। रुदौली ब्लॉक के असमायोजित शिक्षामित्र अमित सिंह पटेल (34) निवासी रहीमगंज, प्राथमिक विद्यालय रहीमगंज में ही शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत थे। उनके तीन बच्चे थे, जिसमे दो लड़कियां व एक लड़का है। अमित दो दिन पहले ही नेपाल में भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर लौट कर आया था। अमित रात करीब 9 बजे अपने घर के पास ही लघुशंका के लिए गए कि वहीं पर किसी जहरीले सांप ने डस लिया था।