{"_id":"593adc024f1c1b431c8b459f","slug":"11497029634-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व डीआईओएस के वेतन से होगी अर्थदंड की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व डीआईओएस के वेतन से होगी अर्थदंड की वसूली
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व डीआईओएस से होगी अर्थदंड की वसूली
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के रजिस्ट्रार ने डीएम फैजाबाद को पूर्व डीआईओएस के वेतन से अर्थदंड वसूलने के लिए पत्र भेजा है। ये अर्थदंड सूचना न देने के लिए लगाया गया है। कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक उमेश उपाध्याय ने शहर के मुन्ना लाल मदन लाल विद्यामंदिर रिकाबगंज के प्रबंध समिति के चुनाव के संबंध में जनसूचना मांगी थी। सूचना न मिलने पर उन्होंने अपील की फिर भी सूचना नहीं मिली तो शिकायत आयोग में दर्ज कराई लेकिन पूर्व डीआईओएस ने न तो सूचना दी और न ही कोई जवाब दिया। इसके बाद आयोग ने 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके बाद डीआईओएस ने दंड को माफ करने के लिए आयोग में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन आयोग ने अर्थ दंड माफ नहीं किया। अब रजिस्ट्रार ने डीएम फैजाबाद को पत्र भेजकर अर्थदंड की धनराशि 25 हजार रुपये उनके वेतन से वसूलने को कहा है। इसके लिए तीन माह का समय दिया गया है।