फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   राममंदिर निर्माण के समर्थन में उतरे मुस्लिम

राममंदिर निर्माण के समर्थन में उतरे मुस्लिम

Sun, 17 Mar 2019 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
राममंदिर निर्माण के समर्थन में उतरे मुस्लिम
राममंदिर निर्माण के समर्थन में उतरे मुस्लिम
विज्ञापन



अयोध्या। अयोध्या में विवादित भूमि पर राममंदिर निर्माण के समर्थन में कुछ मुस्लिमों ने शनिवार को बैठक की। इसमें राममंदिर निर्माण को लेकर सहमति जताई गई।


वासुदेवघाट स्थित हनुमानबाग मंदिर में बबलू खान के नेतृत्व में एकत्र हुए दो दर्जन मुस्लिमों ने हस्ताक्षरयुक्त पत्र पक्षकार धर्मदास के अधिवक्ता व पूर्व न्यायाधीश वीरेंद्र चौबे को सौंपा।
विज्ञापन



हस्ताक्षरयुक्त पत्र में मुस्लिमों ने कहा कि हाईकोर्ट ने अपने आदेश में ये स्पष्ट कर दिया है कि वह जगह रामलला की है। ऐसे में वहां हम नमाज पढ़ने नहीं जाएंगे। पत्र में ये भी कहा गया है कि उक्त विवादित जमीन पर हिंदुओं द्वारा राममंदिर के निर्माण पर सहमति देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बबलू खान ने कहा कि बाबर एक आक्रांता था। मस्जिद किसी आक्रांता की नहीं बल्कि खुदा के नाम पर होती है। ऐसे में कोई भी सच्चा मुस्लिम वहां नमाज अदा करने की कल्पना भी नहीं करेगा।



कहा कि मुस्लिम अपना दावा छोड़कर राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर ऐसा संदेश दें जो पूरे विश्व के लिए मिसाल बने। बैठक में मो. मेंहदी, मो. आफताब, मो. हैदर, मो. रजा, हसन मेंहदी, नफीस, इब्ने हसन, रिजवान हैदर सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed