{"_id":"5c7c2fb4bdec224af7152aa3","slug":"111551642548-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी के साथ आसमान में छाए बादल, बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी के साथ आसमान में छाए बादल, बढ़ी ठंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज बारिश और हवा से आलू व गेहूं की फसल को नुकसान
अयोध्या। एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। शनिवार देररात जिले भर में बूंदाबांदी के साथ हल्की वर्षा हुई। रविवार सुबह भी काले बादल छाए रहे, कहीं-कहीं बरसात भी हुई। मौसम में हुए इस बदलाव से ठंडी में इजाफा भी हुआ।
अभी भी मौसम विभाग अगले चौबीस घंटे में हल्की बरसात की आशंका जता रहा है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार तेज बारिश और हवा से आलू व गेहूं की फसल को नुकसान होगा।
शनिवार देररात जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। कई इलाकों में बूंदाबांदी के साथ छिटपुट बरसात हुई, जो रविवार सुबह तक जारी रही। दोपहर तक अलग-अलग इलाकों में हल्की वर्षा होती रही।
विज्ञापन
इससे दिन के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई। वहीं तेज हवा ने लोगों को खूब छकाया। दिन भर काले बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ समय से मौसम साफ हुआ, लेकिन सूर्यदेव के स्पष्ट दर्शन नहीं हुए।
दोपहर बाद फिर काली घटाएं छाने लगीं। ठंड में इजाफा होने से रविवार होने के बावजूद भी लोग घरों में दुबके रहे। रविवार को दिन का तापमान 21 व न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आद्ररता अधिकतम 89 व न्यूनतम 74 प्रतिशत रही।
मौसम बदलने से ठंड में इजाफा हुआ साथ ही कुछ फसलों को फायदा भी पहुंचा है। हालांकि, अधिक वर्षा लगभग तैयार हो चुकी आलू की फसल के नुकसानदायक है। वहीं, तेज हवा से गेहूं की फसल के खेतों में गिरने की आशंका भी जताई जा रही है।
गंगाराम का पुरवा के किसान अनिल पांडेय ने बताया कि गेहूं की फसल में फली लग चुकी है, डंठल भी मजबूत हो गया है। यदि तेज हवा चलीं तो फसल खेत में भी गिर जाएगी, जिससे काफी नुकसान होने की संभावना है।
वहीं, आलू की फसल तैयार हो चुकी है, अधिक वर्षा होने पर उसमें सड़न पैदा हो सकती है। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले चौबीस घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है।