फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अब दिल्ली में नई पार्टी का एलान करेंगे तोगड़िया

अब दिल्ली में नई पार्टी का एलान करेंगे तोगड़िया

Wed, 24 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
अब दिल्ली में नई पार्टी का एलान करेंगे तोगड़िया
रामकोट परिक्रमा को पहुंचे तोगड़िया समर्थकों की पुलिस से झड़प
विज्ञापन

अयोध्या। राममंदिर की मांग को लेकर अयोध्या में डटे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (एएचपी) के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया के समर्थकों व पुलिस में मंगलवार को रामकोट की परिक्रमा के दौरान झड़प हो गई। प्रशासन ने परिक्रमा की अनुमति नहीं दी थी।

जबकि एएचपी कार्यकर्ता हरिद्वारी बाजार बैरियर से रामजन्मभूमि की ओर जबरन प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें रोका तो कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें पीछे धकेला और लाठियां भांजी।
विज्ञापन


जवाब में एएचपी के कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी की। जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं। हालांकि बाद में तोगड़िया मान गए और परिक्रमा कार्यक्रम रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण तोगड़िया के समर्थकों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन निषेधाज्ञा तोड़ सुबह नौ बजे हनुमानगढ़ी क्षेत्र में नारेबाजी कर हंगामा किया। इससे 45 मिनट तक अफरातफरी का माहौल रहा।

हनुमानगढ़ी चौराहे से लेकर राजसदन तक तोगड़िया समर्थक जयश्रीराम, रामलला हम आएंगे मंदिर यहीं बनाएंगे जैसे नारे लगाते रहे। तोगड़िया ने राम मंदिर नहीं तो वोट नहीं का नारा देकर 2019 में हिंदुओं की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।

इस बीच बड़ी संख्या में एएचपी के कार्यकर्ता जबरन बैरियर लांघकर हनुमानगढ़ी क्षेत्र में भी प्रवेश कर गए। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। भीड़ व भारी पुलिस बल देख हनुमानगढ़ी क्षेत्र की दुकानें बंद हो गईं।

प्रशासन के मान मनौव्वल के बाद तोगड़िया मान गए और परिक्रमा कार्यक्रम रद्द कर सरयू तट के किनारे स्थित शलाका पुरुष परमहंस रामचंद्र दास की समाधि के पास जनसभा को संबोधित किया।

सभा में महंत दिलीप दास, महंत करपात्री महाराज, संत वरुणदास, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री अंकुर अवस्थी, जितेंद्र शास्त्री आदि मौजूद रहे।

प्रशासन ने पूरी अयोध्या को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया था। एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि जिला प्रशासन इस तरह के किसी कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी थी। अधिग्रहीत परिसर संवेदनशील क्षेत्र है।

उसकी सुरक्षा उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुसार की जाती है। तोगड़िया से अनुरोध किया गया कि आपकी यात्रा से माहौल खराब हो सकता है जिसके बाद तोगड़िया मान गए और परिक्रमा रद्द कर दी।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (एएचपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया अब दिल्ली में नई पार्टी का एलान करेंगे। उन्होंने कहा कि एक महीने बाद दिल्ली में अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे।

एजेंडे को साफ करते हुए कहा कि सबसे पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा। सत्ता में आने के तीन महीने के भीतर अयोध्या, काशी और मथुरा तीनों में एक साथ मंदिर का निर्माण कराएंगे। तोगड़िया ने कहा कि पार्टी का नाम तय है समय आने पर बताएंगे।

हमें समृद्धि हिंदू चाहिए, भोजन, सस्ती शिक्षा, रोजगार, गरीबी से मुक्त किसान, सस्ता पेट्रोल, महिलाओं की सुरक्षा, बांग्लादेशियों से मुक्ति, मुस्लिमों का अल्पसंख्यक दर्जे की समाप्ति, दो बच्चे पैदा करने का कानून और अयोध्या, काशी, मथुरा में मंदिर, गोहत्या पर रोक, कश्मीर में धारा 370 हटाना हमारे एजेंडे में शामिल है। 50 लाख युवकों को परिचय पत्र बांटकर युवाओं की नई विंग तैयार करेंगे।



प्रवीण भाई तोगड़िया ने लोकसभा चुनाव में शिवसेना से गठबंधन का संकेत दिया है। हमारा उद्देश्य राजनीति में उतर कर हिंदुओं का कल्याण करना है। चुनावों में हम भाजपा, कांग्रेस, सपा व बसपा का साथ कतई नहीं लेेंगे।

यह पूर्ण रूप से हिंदूवादी पार्टी होगी और हिंदुओं के हक की लड़ाई लड़ेगी। हालांकि उन्होेंने कहा कि शिवसेना हिंदुत्व के साथ है, हम भी उनके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed