{"_id":"5ba14617867a557ed43178be","slug":"111537295895-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस से भिड़े बाइक सवार, रेलकर्मी पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बस से भिड़े बाइक सवार, रेलकर्मी पिता-पुत्र की मौत
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बस से भिड़े बाइक सवार, पिता-पुत्र की मौत
फैजाबाद। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के डाभासेमर के निकट बड़ी नहर पर सड़क पार करती हुई एक स्कूली छात्रा को बचाने के प्रयास में बाइक सवार रेलकर्मी पिता-पुत्र खड़ी स्कूली बस में टकरा गए। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि छात्रा को गंभीरावस्था में लखनऊ रेफर किया गया है।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मनगढ़ी रामफल पंडित का पुरवा निवासी अमर बहादुर यादव (55) पुत्र रामहरख यादव रेलवे स्टेशन फैजाबाद में संटमैन के पद पर तैनात थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अपने पुत्र चंद्रप्रकाश यादव (22) के साथ बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। दोनों थाना पूराकलंदर क्षेत्र के डाभासेमर बड़ी नहर के पास पहुंचे थे।
तभी स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रही छात्रा सुमन यादव (13) पुत्री रामजी लाल यादव निवासी भदोखर गोसाई का पुरवा को बचाने के चक्कर में बाइक साइकिल से टकराते हुए किनारे खड़ी एक स्कूली बस से टकरा गई। जिससे अमर बहादुर, चंद्रप्रकाश व छात्रा सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पूराकलंदर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने संटमैन अमर बहादुर को मृत घोषित कर दिया और सुमन व चंद्रप्रकाश को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय चंद्रप्रकाश की भी मौत हो गई जबकि छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना प्रभारी नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया गया है। मृतकों व छात्रा के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। अभी किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।