फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   40 दिवसीय प्रभु झूलेलाल महाआरती महोत्सव शुरू

40 दिवसीय प्रभु झूलेलाल महाआरती महोत्सव शुरू

Sat, 14 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
40 दिवसीय प्रभु झूलेलाल महाआरती महोत्सव शुरू
40 दिवसीय प्रभु झूलेलाल महाआरती महोत्सव शुरू
विज्ञापन

फैजाबाद। सिंधु सेवा समिति द्वारा रामनगर कॉलोनी स्थित संत नवलराम दरबार में 40 दिवसीय प्रभु झूलेलाल महाआरती (चालिहा महोत्सव) की शुरूआत हुई। समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम दासवानी ने बताया कि महाआरती 12 जुलाई से लेकर 20 अगस्त तक अनवरत चलेगी।

समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अंदानी ने कहा कि प्रभु झूलेलाल की महाआरती में प्रत्येक वर्ष बड़े उल्लास के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस महाआरती के पहले दिन वरियल दास नानवानी, राजकुमार क्षेत्रपाल, ओम प्रकाश ओमी, जय प्रकाश क्षेत्रपाल, किरन पंजवानी, मोना दासवानी, माला खत्री, प्रिया वलेशाह, नैना वासवानी, सपना राजपाल आदि बड़ी संख्या में प्रमुख रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 20-21 अगस्त को प्रभु झूलेलाल महोत्सव प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां समिति ने बैठक करके प्रारंभ कर दी है। इसमें प्रत्येक वर्ष की तरह दो दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना व 2017 की उत्कृष्ट झांकियों के कलाकारों को पुरस्कृत करना आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed