फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   डोर टू डोर सर्वे करके पात्र व्यक्ति को वोटर लिस्ट से जोड़े-लू

डोर टू डोर सर्वे करके पात्र व्यक्ति को वोटर लिस्ट से जोड़े-लू

Tue, 19 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
डोर टू डोर सर्वे करके पात्र व्यक्ति को वोटर लिस्ट से जोड़े-लू
पात्र व्यक्ति को वोटर लिस्ट से जोड़े : लू
विज्ञापन

फैजाबाद। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने कहा कि जो काम जिस समय पर होना है उसे निर्धारित समय पर सोच समझकर अच्छे ढंग से करें। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ डोर-टू-डोर सर्वे करके पात्र व्यक्ति को वोटर लिस्ट से जोड़े। मृतक वोटर, फर्जी मतदाता, मल्टीपुल एंट्री मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हर हाल में निकालना है। वह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े फैजाबाद मंडल के अधिकारियों एवं इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के नोडल अफसरों के साथ फैजाबाद मंडल के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, पोलिंग स्टेशन सम्भाजन, स्वीप, इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रतिशत ठीक करने के लिए बीएलओ और सुपरवाइजर 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों का वोटर न बनाए। किसी पात्र मतदाता का नाम न काटें। ऐसा करने वाले बीएलओ व अन्य संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ आयोग से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जहां तक कोशिश हो कि पोलिंग बूथ अच्छी जगह पर हो, प्रयास हो कि जो मतदाता वोट डालने के लिए आए उनके लिए पोलिंग बूथ पर लाइन लगाने के लिए पर्याप्त जगह अच्छी प्रकाश की व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय और पंखा आदि की व्यवस्था भी हो। जिन बूथों पर जेंडर रेशियों कम हैं वहां पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

कमिश्नर मनोज मिश्र ने बताया कि घर-घर सर्वेक्षण के दौरान एक जनवरी 2019 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किए जाने के लिए संबंधित मतदाता से फॉर्म-छह भरवाया जा रहा है। उसे संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान की जाने वाली कार्रवाई के लिए अनुरक्षित कर लिया जाएगा। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के विषय में जनता को जागरूक करने और पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। डीएम फैजाबाद डॉ. अनिल कुमार ने अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर आयुक्त छोटेलाल पासी, ज्वाइंट सीईओ डॉ. अलका वर्मा, जिलाधिकारी अमेठी शकुंतला गौतम, जिलाधिकारी अंबेडकरनगर, एसएसपी डॉ. मनोज कुमार, सीडीओ अक्षय त्रिपाठी और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े फैजाबाद मंडल के अधिकारी और इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के नोडल अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed