फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अब दिखेगी अयोध्या के पौराणिक स्वरूप की झलक

अब दिखेगी अयोध्या के पौराणिक स्वरूप की झलक

Sat, 16 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
अब दिखेगी अयोध्या के पौराणिक स्वरूप की झलक
अब दिखेगी अयोध्या के पौराणिक स्वरूप की झलक
विज्ञापन

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल अयोध्या अब अपने पौराणिक स्वरूप में नजर आएगी। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को देर रात तक रामायणकालीन दृश्यों के साथ रामनगरी के पौराणिक स्थलों को सजाने संवारने की कवायद का प्रस्तुतिकरण देखा। रामनगरी में जगह-जगह रामायणकालीन दृश्य उकेरे जाएंगे। अयोध्या का रेलवे स्टेशन और हाई-वे रामायण कालीन प्रसंगों से सुसिज्जत होगा ताकि अयोध्या में प्रवेश करते हुए श्रीरामजन्मभूमि पहुंचने का अहसास हो जाए। यहां से गए डीएम समेत कार्यदायी एजेंसी यूपी आरएनएन, सिंचाई विभाग व नोडल एजेंसी पर्यटन विभाग के अफसरों ने होने वाले काम गिनाए।
केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत रामायण सर्किट थीम व अयोध्या में निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौराणिक स्थलों के सुंदरीकरण का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक से लौटे जिलाधिकारी डॉ.अनिल पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अयोध्या के पौराणिक स्वरूप को पुर्नस्थापित करने पर जोर दिया है। सरयू का जल एकदम स्वच्छ करने को कहा ताकि स्नानार्थियों को कोई असुविधा न हो। इसके लिए कवायद शुरू हो गया है। सरयू को निर्मल और अविरल बनाने के लिए नालों का गंदा पानी रोका जाएगा। अयोध्या में यात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन आवास गृह, धर्मशाला व विश्रामालय के निर्माण में स्थानीय स्थापत्य कला की झलक भी अब दिखाई देगी। जगह-जगह वनीकरण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


अब नहीं दिखेगा बिजली का खंभा
रामनगरी की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने के सख्त निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि सरकार की मंशा है कि रामनगरी अयोध्या केा निर्बाध रूप से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति हो। अयोध्या में अब कोई बिजली का खंभा नजर नहीं आएगा। अंडरग्राउंड केबलिंग कराकर बिजली आपूर्ति होगी। अयोध्या में आवागमन सुगम बनाने को बिजली के अनावश्यक विद्युत पोल हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed