{"_id":"5aea0b634f1c1b9e098b7c97","slug":"111525287779-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग पर संकट
Updated Thu, 03 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग पर संकट
फैजाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग में खिलाड़ी विभागीय उपेक्षा के शिकार हैं। मंडल की विजेता टीम को सैफई में आयोजित राज्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के तीन दिन पूर्व तक टीम के प्रतिभाग हेतु विभागीय आदेश निर्गत नहीं हुआ है।
मंडलीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 28 अप्रैल को राजकीय इंटर कॉलेज फैजाबाद में जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता में मुन्ना लाल मदन लाल विद्या मंदिर हाईस्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को 5 मई से सैफई में आयोजित राज्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जाना था। लेकिन अभी तक विभाग ने टीम के प्रतिभाग के लिए कोई विभागीय आदेश निर्गत नहीं किया है। खिलाड़ी विभागीय आदेश न होने के कारण विद्यालय और कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
मुन्ना लाल मदन लाल विद्यामंदिर के खेल अध्यापक हरिकृष्ण ने बताया कि विजेता टीम को राज्य स्तर पर प्रतिभाग के लिए लगभग 20 हजार रुपयेे खर्च होने है। विभाग ने इस संबंध में कोई निर्देश नहीं दिया है। विद्यालय क्रीड़ा कोष में भी अनुमानित व्यय हेतु धन नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से धन नहीं मिला तो टीम राज्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर पाएगी। वहीं डीआईओएस कार्यालय के प्रभारी जनार्दन यादव ने बताया कि बुधवार को आयोजक विद्यालय से पत्रावली प्राप्त हुई है। जिला विद्यालय निरीक्षक से टीम को प्रतिभाग के लिए आदेश मिलते ही टीम प्रतिभाग कराने की कार्रवाई पूरी कर दी जाएगी।