फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शहरों के योजनाबद्ध विकास के लिए सरकार कटिबद्ध : सुरेश खन्ना

शहरों के योजनाबद्ध विकास के लिए सरकार कटिबद्ध : सुरेश खन्ना

Sun, 29 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
शहरों के योजनाबद्ध विकास के लिए सरकार कटिबद्ध : सुरेश खन्ना
शहर के योजनाबद्ध विकास के लिए सरकार कटिबद्ध : सुरेश
विज्ञापन

फैजाबाद। शहर के योजनाबद्ध विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है। अयोध्या नगर निगम को विकसित करके यहां पयर्टन को बढ़ाया जाएगा। सरकार की प्राथमिकताओं में शुरू से ही अयोध्या का विकास रहा है। यह बात नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कही।
नगर विकास मंत्री नगर निगम की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। इस मौके पर पार्षद रमेश दास ने अयोध्या के कुंडों का जीर्णोद्धार कराने की बात कही। पार्षद किशन मौर्या ने स्ट्रीट लाइट लगाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पार्षद राजेश गौड़, नंदन तिवारी, दिलीप यादव व अनिल सिंह ने खंभों पर कम वॉट के बल्ब लगाने की बात कही। पार्षद श्रीकृष्ण ने कहा कि अभी तक सलारपुर वार्ड में कोई लाइट लगी ही नहीं। पेयजल की स्थिति के बारे में सभी पार्षदों ने एक स्वर में सबसे खराब स्थिति जलकल की बताई। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अयोध्या की गरिमा व महिमा के अनुरूप इसका विकास करने की बात दोहराई।
विज्ञापन

इस दौरान नगर निगम के उपसभापति सुधीर नारायन श्रीवास्तव, मुख्य सचेतक ओम प्रकाश अंदानी, इं. रणवीर सिंह, दिवाकर सिंह, राजेश गौड़, नगर आयुक्त मार्तंड प्रताप सिंह, अपर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह मौजूद रहे। बैठक से पहले फैजाबाद आए मंत्री का सर्किट हाउस में भाजपा सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, इंद्र प्रताप तिवारी, गोरखनाथ बाबा, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई नायक व सफाई कर्मी निलंबित
अयोध्या। रविवार को फैजाबाद के दौरे पर पहुंचे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने अयोध्या नगर निगम के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। ध्वस्त सफाई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई। अयोध्या के छोटी देवकाली क्षेत्र में गंदगी देख नगर विकास मंत्री भड़क उठे और क्षेत्र के सफाई नायक व सफाई कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया। उन्होंने नगर आयुक्त को सफाई व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था में सुधार करने के कड़े निर्देश दिया। मुख्य सफाई निरीक्षक व सफाई निरीक्षक का तीन-तीन दिन वेतन काटने का भी निर्देश जारी किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर आयुक्त मार्तंड प्रताप सिंह, जिलामंत्री परमानंद मिश्र, पार्षद अनुज दास सहित अन्य मौजूद रहे।


रामजन्मभूमि दर्शन मार्ग पर लगेगा शेड
नगर विकास मंत्री ने हनुमानगढ़ी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। विधायक वेद गुप्ता की मांग पर मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर रामजन्मभूमि दर्शन मार्ग पर शेड लगवाने का निर्देश जारी किया है। उन्होंने हनुमानगढ़ी के पास एक शौचालय बनाने का निर्देश दिया है। हनुमानगढ़ी क्षेत्र व रामजन्मभूमि दर्शन मार्ग पर सफाई, प्रकाश एवं पेयजल की बेहतर व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed