फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   इस दीपावली बुलंद होगी अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत

इस दीपावली बुलंद होगी अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत

Sat, 07 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
इस दीपावली बुलंद होगी अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत
अयोध्या। अयोध्या में इस बार त्रेतायुग की तरह दीपावली मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। रामकथा पार्क में श्रीराम के राज्याभिषेक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। छोटी दीपावली पर हनुमान जयंती भी धूमधाम से मनाई जाएगी। बनारस की तर्ज पर पूरी अयोध्या में घी के स्पेशल दिये जलेंगे। इन दीपकों में घी के साथ कपूर व अन्य चीजें मिलाई जाएंगी, जिससे वह तेज हवा में न बुझे। अयोध्या को त्रेतायुग का रूप देने में दो इवेंट कंपनियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

अयोध्या को त्रेतायुग के स्वरूप में परिवर्तित करने की जिम्मेदारी दो इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को दी गई है। पूरा आयोजन अयोध्या के सांस्कृतिक महत्व को चित्रित करेगा। दीपावली पर्व पर साकेत महाविद्यालय से निकलने वाली राम राज्याभिषेक यात्रा को अद्भुत, आकर्षक बनाने की रूपरेखा तैयार हो रही है। इस यात्रा में खुशी मनाते अयोध्या वासी, बंदर, भालू व राजसी सेना मौजूद रहेगी। टीवी सीरियलों में रामायण के चित्रण की भांति अयोध्या की सड़कों पर कलाकारों के माध्यम से त्रेतायुग की झलक दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह ने बताया कि दो इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों को अयोध्या को सजाने संवारने की जिम्मेदारी दी गई है। तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलईडी से उत्सव का होगा लाइव प्रसारण
छोटी दीपावली पर होने वाले इस उत्सव को एलईडी पर लाइव करने की तैयारी है। पर्यटन अधिकारी ने बताया कि पूरे आयोजन को एलईडी पर लाइव किया जाएगा। दूरदर्शन पर भी आयोजन लाइव होगा। राम राज्याभिषेक का आयोजन रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा होगा। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन होंगे। संस्कृति विभाग द्वारा कलाकारों की टीम का चयन किया गया है। रामकथा पार्क के मंच पर विदेशी रामलीला का मंचन भी हो सकता है, योजना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed