{"_id":"59ac3fd94f1c1b0b278b4fac","slug":"111504460761-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नान के दौरान सरयू में बह गया किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नान के दौरान सरयू में बह गया किशोर
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नान के दौरान सरयू में बह गया किशोर
अयोध्या। सरयू स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर सरयू की तेज धारा में बह गया। मामला रविवार की सुबह 9.30 बजे का है। परिवारीजनों संग सरयू स्नान कर रहा अविनाश श्रीवास्तव पुत्र कृष्ण कुमार श्रीवास्तव निवासी पटखन पुरवा थाना असंदरा जिला बाराबंकी परिवारीजनों के सामने ही देखते-देखते सरयू की तेज धारा में बह गया। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तत्काल नदी में छलांग लगाई, लेकिन सरयू की तेज धारा में युवक का पता नहीं चल सका। नयाघाट चौकी प्रभारी श्रीनिवास पाण्डेय ने बताया कि गोताखोरों, जाल आदि के माध्यम से किशोर की तलाश की जा रही है।