{"_id":"59a7052f4f1c1bf2278b487a","slug":"111504118063-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनवरत रामलीला मंचन को तीन मंडली चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनवरत रामलीला मंचन को तीन मंडली चयनित
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने देखा प्रजेंटेशन, 45 दिन के लिए हुआ चयन
अयोध्या। रामलीला के अनवरत मंचन पर मंडरा रहे संकट के बादल फिलहाल डेढ़ माह के लिए टल गए हैं। बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति ने विभिन्न दलों द्वारा किए गए लीला मंचन के प्रस्तुतीकरण के बाद तीन दलों का चयन अगले 45 दिन के लिए कर लिया है।
डीएम संतोष राय ने बताया कि, 15-15 दिन के लिए मारुति नंदन हनुमत आदर्श रामलीला मंडल अयोध्या, श्री साकेत आदर्श रामलीला मंडल अयोध्या व श्रीरामजानकी आदर्श बाल रामलीला मंडल बिहार का चयन रामलीला मंचन के लिए किया गया है।
उन्होंने बताया कि, समिति रामलीला मंचन को भव्यता प्रदान करने की रूपरेखा तैयार करेगी। आगामी एक सितंबर से अनवरत रामलीला मंचन हेतु दल के चयन हेतु बुधवार को पांच दलों ने लीला मंचन का प्रदर्शन जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति के सामने किया।
विज्ञापन
प्रत्येक समिति ने आधे-आधे घंटे तक रामलीला मंचन प्रस्तुत किया। ज्ञात हो कि, अभी तक पूर्व निर्धारित दल ही रामलीला मंचन करा रहे थे। निर्धारित चार दलों के लीला मंचन का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो रहा था।
ऐसे में नए दल का चयन नहीं होने की दशा में अनवरत रामलीला पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। इसी बीच संस्कृति सचिव अनीता मेश्राम ने आदेश जारी कर डीएम की देखरेख में अनवरत रामलीला कराने के लिए स्थानीय स्तर पर समिति गठित करने को कहा था। जिसके क्रम में डीएम ने आठ सदस्यीय समिति का गठन किया है।
इसमें रजिस्ट्रीकरण अधिकारी लवकुश द्विवेदी, पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह, उपनिदेशक रामकथा संग्रहालय योगेश कुमार, निदेशक अयोध्या शोध संस्थान वाईपी सिंह, राजामोहन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रवक्ता कल्पना एस वर्मन व सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रणय कुमार त्रिपाठी शामिल हैं।