फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   1088 commissioned Kovid-19 vaccine including DIG

डीआईजी समेत 1088 ने लगवाई कोविड-19 वैक्सीन

Sat, 06 Mar 2021 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
1088 commissioned Kovid-19 vaccine including DIG
अयोध्या। जिले के 15 केंद्रों पर शुक्रवार को आयोजित किए गए टीकाकरण सत्र में डीआईजी दीपक कुमार समेत 1088 लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

इनमें 800 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। शेष लोगों ने पहली खुराक ली। किसी भी केंद्र से किसी भी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई है।
जिले में शुक्रवार को 15 अस्पतालों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। सभी अस्पतालों में 3910 लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
सुबह 10 बजे से ही लगभग सभी अस्पतालों में टीकाकरण प्रारंभ हो गया। 28 दिन पूर्व पहली खुराक ले चुके पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सुबह करीब 11 बजे जिला चिकित्सालय में आयोजित सत्र में पहुंचे और ऑर्थो सर्जन डॉ. जीसी पाठक की मौजूदगी में वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाई।
विज्ञापन

साथ में एएसपी पलाश बंसल, पीआरओ नवनीत यादव, नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिल कर्मियों ने भी टीका लगवाया। देरशाम तक सभी अस्पतालों में टीकाकरण सकुशल संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि दिनभर चले टीकाकरण में 1088 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। इनमें 381 स्वास्थ्यकर्मी व 419 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

जबकि, 60 वर्ष से अधिक उम्र के 267 और विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 45 वर्ष से आयु के अधिक 21 लोगों को पहली खुराक दी गई है। किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की दिक्कत सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed