{"_id":"5cc0afdabdec225f4b086d1f","slug":"101556131802-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में बढ़ाया देश का सम्मान : डा. महेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में बढ़ाया देश का सम्मान : डा. महेंद्र सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री ने विश्व में बढ़ाया देश का सम्मान : डॉ. महेंद्र
अयोध्या। पूर्व की सपा सरकार में प्रदेश दंगा प्रदेश बन गया था। अंबेडकरनगर में रामबाबू की हत्या में मुकदमा नहीं लिखा जा रहा था। राम की परिक्रमा पर रोक लगा दी थी। भाजपा सरकार में त्रेतायुग के बाद अब इस युग में भी अब भगवान राम हेलीकॉप्टर से आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में देश का सम्मान बढ़ाया है।
ये बात प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने बुधवार को रौजागांव चीनी मिल के पास टांडा खुलासा के मैदान में भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के पक्ष में सभा करते हुए कहीं। इस जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को आना था लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया।
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ने कहा कि असम समेत जहां भी अब तक चुनाव हुए हैं, वहां कांग्रेस पूरी तरह साफ है। हर जगह कमल का फूल खिल रहा है। पांच साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने यूपी में पौने तेरह लाख मकान बनाकर दिए। पैसा देने पर भी जहां गैस सिलेंडर नहीं मिलता था, अब भाजपा ने पूरे भारत में नौ करोड़ कनेक्शन दिए।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा सरकार इस बार 400 सीटें पाएगी। सभा को भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, रामप्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, ऊषा रावत, मनमोहन दास, रघुनंदन चौरसिया, ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी समेत अन्य ने संबोधित किया।