{"_id":"5bc8c34abdec2269385b5a7c","slug":"101539883850-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के विकास को लेकर चिंतित रहते थे एनडी तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के विकास को लेकर चिंतित रहते थे एनडी तिवारी
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या के विकास को लेकर चिंतित रहते थे एनडी तिवारी
अयोध्या। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का जुड़वा नगरी अयोध्या-फैजाबाद से गहरा नाता रहा है। फैजाबाद, अयोध्या की कई बड़ी योजनाओं के सूत्रधार एनडी तिवारी रहे, शहर के विकास में उनके योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता।
उनके निधन पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री व रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने शोक व्यक्त करते हुए उनसे जुड़ी स्मृतियां साझा कीं।
पूर्व सांसद निर्मल खत्री बताते हैं कि फैजाबाद जिले के विकास योजनाओं में उनका अहम योगदान रहा। वे रामनगरी अयोध्या के विकास को लेकर चिंतित रहते थे। उन्होंने अब से लगभग 34 साल पहले हरि की पैड़ी की तर्ज पर बनी राम की पैड़ी का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
यही नहीं दर्शननगर के मंडलीय अस्पताल का भी शिलान्यास एनडी तिवारी द्वारा ही किया गया था। इसके अतिरिक्त फैजाबाद के इंडोर स्टेडियम की कई योजनाओं का भी शिलान्यास उनके द्वारा किया गया।
रुदौली तहसील व रुदौली नगर पालिका की कई महत्वपूर्ण योजनाएं उनकी ही देन रही। वे हमेशा अयोध्या के विकास को लेकर मंथन किया करते थे, उनका जाना दुखदायी है।
रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने एनडीतिवारी को समाज व जनता के हित के प्रति तत्पर रहने वाला राजनीतिज्ञ बताया। आचार्य सत्येंद्र दास ने उनसे जुड़ी एक स्मृति की चर्चा करते हुए कहा कि 1980-1981 में जब वह हनुमत संस्कृत विद्यालय में कार्यरत थे।
उसी समय विद्यालय की एक समस्या को लेकर उनसे दिल्ली में जाकर मुलाकात की। मिलते ही उन्होंने जिस प्रकार सम्मान दिया, समस्या सुनी और निस्तारण कराने की प्रतिबद्धता दर्शाई, मुझे आज भी याद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि ईश्वर उनको सद्गति प्रदान करे।