{"_id":"5b92af1a867a557f5d4c2ea2","slug":"101536339738-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद ने जीती राज्य नेहरू हाकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद ने जीती राज्य नेहरू हाकी प्रतियोगिता
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद ने जीती राज्य नेहरू हॉकी प्रतियोगिता
फैजाबाद। वाराणसी में आयोजित राज्य स्कूली नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में फैजाबाद के राम नेवाज सिंह इंटर कॉलेज ने मेजबान वाराणसी को 2-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजबहादुर सिंह चौहान ने विजेता टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। जिला विद्यालय क्रीड़ा समिति के संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह ने बताया वाराणसी में आयोजित राज्य जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में फैजाबाद की टीम ने लखनऊ मंडल, इलाहाबाद मंडल और सेमीफाइनल में सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज को पराजित कर खिताबी दौर में प्रवेश किया था। प्रतियोगिता के फाइनल में फैजाबाद ने मेजबान वाराणसी टीम को 2-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया है। टीम की जीत पर विद्यालय के प्रबंधक मनीष कुमार सिंह, डॉ. आशीष सिंह, चंद्रशेखर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जिला हॉकी फैजाबाद के सचिव परमेंद्र सिंह ने टीम को बधाई दी है। विद्यालय प्रबंधक ने भी टीम के खिलाड़ियों सहित टीम कोच हरेंद्र सिंह को भी पुरस्कृत करने की बात कही हैं। क्रीड़ा सचिव ने बताया कि विजेता टीम दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।