{"_id":"5b71cf4a42c792294c680b3a","slug":"101534185290-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 2 घंटे 40 मिनट अयोध्या में रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 2 घंटे 40 मिनट अयोध्या में रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज 2 घंटे 40 मिनट अयोध्या में रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
अयोध्या। उप्र के मुख्यमंत्री आज मंगलवार को करीब 2 घंटे 40 मिनट धर्मनगरी अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान वो दिगंबर अखाड़ा में पूज्य संत स्व. रामचंद्र परमहंस दास जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद रानोपाली स्थित उदासीन आश्रम में नवनिर्मित नारायन गौशाला का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:25 बजे फैजाबाद हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। यहां से वो 1:45 बजे दिगंबर अखाड़ा पहुंचेंगे। यहां स्व. परमहंस जी की 15 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वो 3:05 बजे रानोपाली स्थित उदासीन आश्रम पहुंचेंगे। यहां आश्रम द्वारा निर्मित नारायन गौशाला का शुभारंभ करने के बाद 3:45 बजे वो हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगे। वो 4:05 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं सीएम के दौरे के दौरान ही अयोध्या के प्रसिद्ध सावन झूले मेले की शुरूआत मणिपर्वत के मेले के साथ होगी। मेले में किसी तरह की बाधा नहीं पहुंचे व सीएम का दौरा भी सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके लिए हवाई पट्टी से लेकर उदासीन आश्रम तक विभिन्न जगहों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। इसके लिए एडीएम प्रशासन विंध्यवासिनी राय व एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सोमवार को अधिकारियों के साथ दिगंबर अखाड़ा व उदासीन आश्रम का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए नगर विधायक ने अयोध्या मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं हो, इस बात का खास ध्यान रखने की हिदायत दी।
रथ यात्रा व श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी : एसएसपी
एसएसपी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान मणिपर्वत मेले के लिए निकलने वाली रथ यात्रा व श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बताया अयोध्या के विभिन्न मठ मंदिरों के महंतों से रथ यात्रा 3 बजे के बाद निकालने का अनुरोध किया गया है। सीएम के दिगंबर अखाड़े में मौजूदगी के दौरान करीब 1:30 बजे से 2:45 तक हनुमानगढ़ी से तुलसी स्मारक भवन तक रास्ता बाधित रहेगा। मेले में श्रद्धालुओं और सीएम के रूट अलग-अलग होंगे। दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने बताया कि मुख्यमंत्री की रुचि के अनुसार भोजन तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के लिए हरी सब्जी, रोटी, दाल, चावल, सलाद का भोजन परोसा जाएगा। वहीं, रानोपाली आश्रम में मुख्यमंत्री के स्वागत की भव्य तैयारी की जा रही है। आश्रम के महंत डा. भरत दास ने बताया कि मुख्यमंत्री नारायण गौशाला का उद्घाटन करेंगे। वर्तमान में गौशाला में 100 गोवंशों को संरक्षण दिया जा रहा है, गौशाला सभी सुविधाओं से युक्त होगी। मुख्यमंत्री गौशाला का उद्घाटन करने के बाद संत सभा को भी संबोधित करेंगे।