फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   50 करोड़ से 25 एकड़ में बनेगा आई थीम पार्क

50 करोड़ से 25 एकड़ में बनेगा आई थीम पार्क

Thu, 05 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
50 करोड़ से 25 एकड़ में बनेगा आई थीम पार्क
50 करोड़ से 25 एकड़ में बनेगा आई थीम पार्क रिसार्ट एंड स्पा
विज्ञापन

फैजाबाद। अयोध्या को पर्यटन हब के रूप में स्थापित करने के लिए सरकार की ओर से इंवेस्टर्स समिट में साइन हुए एमओयू से अब आई थीम पार्क रिसार्ट एंड स्पा धरातल पर उतरने की तैयारी है। यह प्रोजेक्ट 50 करोड़ की लागत से 25 एकड़ भूमि पर अयोध्या के मांझा तिहुरा में बनेगा। इसमें पहली बार अयोध्यावासी 80 गुणा 100 की वाटर स्क्रीन पर लेजर से रामायण देख सकेेंगे। साथ ही इसमें प्रदेश का पहला ऐसा वाटर रिसार्ट होगा जो लकड़ी से निर्मित होने के साथ पर्यटन के मानकों पर स्थापित होगा। बुधवार को भूमि पूजन के साथ आई पार्क को बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। पूरे प्रोजेक्ट में निजी संस्था के साथ पर्यटन विभाग का 25 प्रतिशत शेयर निर्धारित हुआ है। निर्धारित समय सीमा के अनुसार अगली गर्मी में पर्यटक पार्क का आनंद ले सकेंगे।
इंवेस्टर्स समिट में शिवा कांट्रेक्शन की ओर से अयोध्या में आई थीम पार्क रिसार्ट एंड स्पा के लिए एमओयू साइन किया था। इसके बाद निजी कंपनी की ओर से अयोध्या के माझा तिहुरा में 25 एकड़ भूमि खरीदी गई। इसमें सरकार प्रदेश सरकार की ओर से जमीन खरीद की स्टांप ड्यूटी में छूट, भूमि के लैंड यूज बदलने की अनुमति, डवलपमेंट चार्ज में छूट व प्रोजेक्ट से जुड़े कार्यों की एनओसी कराने के निर्देश दिए गए थे। इसमें सरकार की ओर से अपनी समस्त शर्तों को पूरा कर दिया गया है। समस्त कार्यों के पूरा होने के बाद अब निर्माण की प्रक्रिया बुधवार से भूमि पूजन के साथ शुरू की गई है।
विज्ञापन


तीन पार्ट में स्थापित होगा वाटर पार्क
आई थीम पार्क रिसार्ट एंड स्पा तीन भागों में विभक्त होगा। पहला पार्ट थीम पार्क होगा, इसमें लाइट एंड साउंड के साथ विभिन्न मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। दूसरा पार्ट मानव निर्मित झील होगी। इसमें म्यूजिकल वाटर स्क्रीन पर लेजर लाइट के सहारे एक-एक घंटे की रामायण लोग देख सकेंगे। इसके अलावा तीसरा पार्ट वाटर रिर्साट होगा। यह पूरा लकड़ी का बनाया जाएगा। इसमें पर्यटक विभिन्न प्रकार के आयोजन भी स्थापित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर आयोजित की गई इंवेस्टर्स समिट में आई वाटर पार्क बनाने के लिए एमओयू साइन किया गया था। इसमें सरकार की ओर से निर्धारित छूट के प्रावधान को पूरा करने के साथ अब बनने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसमें पर्यटन विभाग का 25 प्रतिशत शेयर निर्धारित हुआ है।- बृजपाल सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, फैजाबाद


आयोध्या के आई थीम पार्क रिसार्ट एंड स्पा के निर्माण की प्रक्रिया बुधवार को भूमि पूजन के साथ शुरू हो गई है। 50 करोड़ रुपये की लागत से 25 एकड़ भूमि में पार्क को विकसित किया जाना है। यह पर्यटन के मानकों पर खरा उतरने वाला प्रदेश का पहला वाटर पार्क होगा।- शैलेष कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, शिवा कॉन्ट्रेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed