{"_id":"59ac3fd34f1c1be9278b4f6c","slug":"101504460755-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यकुंड मेले में उमड़ा भक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्यकुंड मेले में उमड़ा भक्तों का सैलाब
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्यकुंड मेले में उमड़ा भक्तों का सैलाब
- लाखों श्रद्धालुओं ने सूर्य मंदिर में दर्शन कर कुंड में लगाई डुबकी, किया दर्शन-पूजन
दर्शननगर। दर्शननगर के सूर्यकुंड परिसर में लगने वाला ऐतिहासिक मेला व्यापक सुरक्षा प्रबंधों के मध्य सकुशल सम्पन्न हो गया। हर वर्ष की भंाति इस वर्ष भी महा रविवार पर सूर्यकुंड के मेले का आयोजन किया गया। महा रविवार को ब्रह्ममुहुर्त से ही सूर्यकुंड परिसर में आस्था का सैलाब उमड़ने लगा। मेला में लगे प्रदर्शनी, छोटे, बड़े झूले, विभिन्न प्रकार की दुकानें श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र रहीं।
ब्रह्ममुहूर्त से लेकर देर शाम तक सूर्य मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं ने पौराणिक सूर्यकुंड में डुबकी लगाई। मेले में स्थानीय मेलार्थियों के अलावा आस-पास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, प्रशासन द्वारा भारी भीड़ को देखते हुए यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया था। दर्शननगर चौराहे एवं सूर्यकुंड चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को मेलाक्षेत्र में नहीं जाने दिया जा रहा था। एसपीसिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने भी मेलाक्षेत्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, वहीं आरएम अयोध्या अशोक कुमार, सीओ अयोध्या अजय राय, कोतवाली प्रभारी अयोध्या अरविन्द पाण्डेय एसओ रामजन्मभूमि सुनील कुमार मिश्र सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं पीएसी के जवान मौजूद रहे। डूबने से बचाव के भी व्यापक इंतजाम किये गये थे।